समाचार

जारी है नगर में महाभ्रमण : कलाकुंज जैन मंदिर पहुंचे मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ


 शहर में इन दिनों विराजमान समाधिस्थ आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के शिष्य, मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहंसत सागर जी महाराज ससंघ का आगरा महानगर भ्रमण जारी है। इसी बीच 10 अक्टूबर को उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसाम्य सागर जी महाराज ससंघ का आगरा के मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। शहर में इन दिनों विराजमान समाधिस्थ आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के शिष्य, मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहंसत सागर जी महाराज ससंघ का आगरा महानगर भ्रमण जारी है। इसी बीच 10 अक्टूबर को उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसाम्य सागर जी महाराज ससंघ का आगरा के मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। यहां श्रावकों ने उपाध्यायश्री का पाद प्रक्षालन किया और मंगल आरती कर उनका भव्य स्वागत किया। उपाध्यायसंघ ने मंदिर पहुंचकर जिन प्रतिमाओं के दर्शन किए। इसके बाद उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए श्रावक-श्राविकाओं को धर्म का मर्म समझाया।

धर्मसभा के बाद भक्तों ने नवधाभक्ति के साथ उपाध्याय संघ का आहार सम्पन्न कराया। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 11 अक्टूबर को श्री शीतलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान उपाध्यायश्री ससंघ के मंगल प्रवेश में रवीन्द्र जैन, आदित्या जैन, अजय जैन, दीपक जैन, मुकेश जैन, राजीव जैन, मनोज जैन, शुभम जैन, दीपांशु जैन, पीयूष जैन, राजा जैन और समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page