परम पूज्य आर्यिका विज्ञान मति माताजी की शिष्या पवित्रमति माताजी, गरिमा मति माताजी, करण मति माताजी का आज चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ। प्रातः पिंडारमा नगर से विशाल जन समूह के साथ माताजी का मंगल विहार हुआ। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पढ़िए सुरेश चंद्र गांधी की रिपोर्ट…
नौगामा। परम पूज्य आर्यिका विज्ञान मति माताजी की शिष्या पवित्रमति माताजी, गरिमा मति माताजी, करण मति माताजी का आज चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ। प्रातः पिंडारमा नगर से विशाल जन समूह के साथ माताजी का मंगल विहार हुआ। नौगामा नगर के अस्पताल चौराहे से माता जी की बैंड बाजों के साथ महिला मंडल बहु मंडल की महिलाएं मंगल कलश लिए हुए जैन पाठशाला के छात्र जैन धर्म ध्वज पचरंगी झंडा एवं हाथों में स्वागत की तख्तियां लिये जैन पाठशाला के छोटे-छोटे बच्चों क बैंड के मधुर स्वर लहरों के साथ अगवानी की गई। इस अवसर पर जयपुर से पधारे हुए लॉन्ग मैन आकर्षण का केंद्र था। विशाल शोभायात्रा 1008 भगवान महावीर समवशरण मंदिर पहुंची।
जहां पर माताजी द्वारा भगवान के दर्शन किए गए। इस अवसर पर संपूर्ण नगर में तोरण द्वार सजाए गए थे। घरों के बाहर रंगोलियां बनाई गई थीं। महिला केसरिया वस्त्रों में एवं पुरुष सफेद वस्त्रों में शोभा यात्रा में चल रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। संपूर्ण नगर में खुशियों का माहौल था। अन्यत्र समाज द्वारा हाथ जोड़कर अभिवादन किया जा रहा था। महिलाएं गरबा नृत्य करते हुए शोभायात्रा के साथ आदिनाथ मंदिर पहुंचीं, जहां पर विशाल पंडाल में माता जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर बाहर से पधारे हुए एवं पाटीदार समाज वैष्णव समाज ब्राह्मण समाज सुथार समाज द्वारा आचार्य श्री की तस्वीर का अनावरण किया।
इस अवसर पर श्री समाज नौगामा एवं वैष्णव समाज द्वारा माताजी को श्रीफल भेंट किया गया। इस अवसर पर माता जी को रमनलाल नानावटी, सुभाष नानावटी, वीना दीदी परिवार की ओर से शास्त्र भेंट किए गए। बाहर से पधारे हुए अतिथियों का चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष निलेश पिंडार मियां, उपाध्यक्ष राजेंद्र गांधी, नरेश पिडारमिया, नवयुग मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर तिलक लगाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर माताजी ने कहा कि भाग्य वालों को ही चातुर्मास मिलता है। नौगामा नगर का अहो भाग्य है कि इस वर्ष चातुर्मास का लाभ मिला। इन चार माह में सभी को धर्म लाभ लेना है खासकर युवाओं को प्रतिदिन क्लास में आना है नौगामा नगर के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान का अतिशय है कि नौगामा नगर मैं आज पुनः दर्शन हो गए।
इस अवसर पर घोषणा की गई कि 22 जुलाई को प्रातः विधान एवं दोपहर को मंगल कलश स्थापना का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में अन्य राज्यों से भी श्रद्धालुओं का आगमन होगा। आभार की रस्म जैन समाज कोषाध्यक्ष रमनलाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी एवं भरत पंचोरी द्वारा किया गया।उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई।













Add Comment