समाचार

माता जी से महोत्सव में पधारने का किया निवेदन 

माता जी से महोत्सव में पधारने का किया निवेदन

जयपुर. राजेश जैन दद्दू । श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र (भट्टारक जी की नसियां) में विराजमान गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माता जी से श्री महावीर जी कमेटी ने श्री महावीर जी पधारने के लिए निवेदन किया है।

उन्हें भगवान महावीर के आगामी नवंबर में होने वाले महामस्तकाभिषेक में अपना मंगल सानिध्य प्रदान करने के लिए श्रीफल भी भेंट किया गया।

इसके लिए माता जी ने स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। इस अवसर पर श्री महावीर जी कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल, कोषाध्यक्ष विवेक काला, संयुक्त मंत्री उमराव संघवी, महामंत्री महेंद्र कुमार पाटनी, संयुक्त मंत्री सुभाष जैन, प्रदीप जैन उपस्थित रहे। माता जी आगामी 9 नवंबर को श्री महावीर जी के लिए जयपुर से मंगल प्रस्थान करेंगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page