समाचार

सकल जैन समाज पुणे ने किया एचएनडी हॉस्टल बचाव के लिए विशाल मोर्चे का ऐलान : नहीं झुकेंगे, नहीं रुकेंगे — एचएनडी लेकर रहेंगे!


पुणे में एचएनडी हॉस्टल जमीन की बिक्री के विरोध में सकल जैन समाज द्वारा सर्वधर्मीय, सर्वपंथीय और सर्वव्यापी “भव्य मोर्चा” 17 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। इस मोर्चे का शुभारंभ एचएनडी हॉस्टल से पुणे कलेक्टर ऑफिस तक किया जाएगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


पुणे। “नहीं झुकेंगे, नहीं रुकेंगे, एचएनडी लेकर रहेंगे…” के उद्घोष के साथ सकल जैन समाज पुणे की ओर से 17 अक्टूबर 2025 को एक भव्य मोर्चे का आयोजन किया जा रहा है। यह मोर्चा एचएनडी हॉस्टल की जमीन की बिक्री के विरोध में निकाला जाएगा। आयोजन का मार्ग एचएनडी हॉस्टल से शुरू होकर पुणे कलेक्टर ऑफिस तक रहेगा।

 

इस अवसर पर मंगल सान्निध्य पुण्यात्मा पूज्य जैनाचार्य श्री गुप्तनंदिजी गुरुदेव एवं सकल जैन समाज के साधु-साध्वियों का रहेगा। कार्यक्रम में लाखों की संख्या में जैन समाजजन के शामिल होने की संभावना है।

 

आयोजक मंडल के अनुसार यह मोर्चा केवल जैन समाज का नहीं बल्कि धर्म, संस्कृति और न्याय की रक्षा का प्रतीक है। बैनर, पोस्टर और नारे “Save HND”, “हमें चाहिए एचएनडी”, “धर्म की रक्षा को पधारें” जैसे संदेशों से वातावरण गूंज रहा है।

 

सकल जैन समाज ने सभी धर्म प्रेमियों से इस मोर्चे में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर जैन समाज के गौरव “एचएनडी हॉस्टल” को बचाने का आह्वान किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page