समाचार

सकल जैन समाज की होगी भागीदारी : जितो कोल्हापुर द्वारा 9 अप्रैल को होगा महा सैनिक दरबार में महामंत्र णमोकार का सामूहिक वाचन


सम्पूर्ण विश्व के साथ धर्म नगरी कोल्हापुर में जितो द्वारा 9 अप्रैल को महामंत्र णमोकार का सामूहिक वाचन किया जाएगा। जैन दर्शन का मूल आधार णमोकार महामंत्र, विश्व शांति और कल्याण की भावना के साथ सम्पूर्ण विश्व में 9 अप्रैल को णमोकार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कोल्हापुर जितो द्वारा महा सैनिक दरबार, कोल्हापुर में प्रातःकाल 7:30 बजे महामंत्र णमोकार का वाचन किया जाएगा। पढ़िए अभिषेक अशोक पाटील की रिपोर्ट…


कोल्हापुर। सम्पूर्ण विश्व के साथ धर्म नगरी कोल्हापुर में जितो द्वारा 9 अप्रैल को महामंत्र णमोकार का सामूहिक वाचन किया जाएगा। जैन दर्शन का मूल आधार णमोकार महामंत्र, विश्व शांति और कल्याण की भावना के साथ सम्पूर्ण विश्व में 9 अप्रैल को णमोकार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कोल्हापुर जितो द्वारा महा सैनिक दरबार, कोल्हापुर में प्रातःकाल 7:30 बजे महामंत्र णमोकार का वाचन किया जाएगा। इस सामूहिक वाचन में सकल जैन समाज की भागीदारी होगी, और यह जीवदया तथा अहिंसा की पावन भावना को प्रेरित करेगा।

समझिए णमोकार मंत्र की महिमा

आचार्य भगवन श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने जालना पंचकल्याणक में अपने प्रवचन में कहा था कि 9 अप्रैल 2025 को महामंत्र णमोकार मंत्र का पाठ सम्पूर्ण विश्व में गूंजेगा। उन्होंने कहा था कि 84 लाख मंत्रों में णमोकार मंत्र सबसे महान है और इस मंत्र से 84 लाख मंत्रों की उत्पत्ति हुई है।

आचार्य भगवन श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा:

– देवों में महान देव अरहंत देव होते हैं।

– ज्ञान में महान केवलज्ञान है।

– गुरु में महान गुरु निर्ग्रन्थ गुरु हैं।

– शास्त्रों में महान शास्त्र सिद्धांत शास्त्र है।

– उसी प्रकार मंत्रों में महान मंत्र णमोकार मंत्र है।

णमोकार मंत्र के अनेक नाम हैं:

1. पंच नमस्कार मंत्र: इस मंत्र में पांच परमेष्ठियों को नमस्कार किया गया है, जो मोक्ष प्राप्त कर चुके हैं या उस मार्ग पर अग्रसर हैं।

2. महामंत्र / अपराजित मंत्र: यह मंत्र तीनों लोकों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।

3. मूलमंत्र / मंत्रराज: यह मंत्र सभी मंत्रों का जनक है और इससे 84 लाख मंत्रों की उत्पत्ति हुई है।

4. अनादि निधन मंत्र: यह मंत्र अनंत काल से अस्तित्व में है और इसका कोई आरंभ या अंत नहीं है।

5. मंगल मंत्र: यह मंत्र पापों का नाश करने वाला और शुभता लाने वाला है।

श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर, रुईकर कॉलोनी, कोल्हापुर में भी णमोकार मंत्र दिवस मनाया जाएगा। यह अवसर सभी भक्तों के लिए शांति और कल्याण का अनुभव करने का है, और इस पावन दिन पर सभी को आमंत्रित किया जाता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page