जैसवाल जैन उपरोचियां जैन समाज का 21वां सामूहिक श्रीजी अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन और क्षमावाणी मिलन समारोह संपन्न हुआ। इंदौर नगर में निवासरत जैसवाल जैन परिवार प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सामूहिक अभिषेक, शांतिधारा और पूजन का आयोजन करते हैं। इस माह श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नसियां जी, इंदौर में मूलनायक 1008 श्री पारसनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य लगभग 120 परिवारों को प्राप्त हुआ। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
इंदौर। जैसवाल जैन उपरोचियां जैन समाज का 21वां सामूहिक श्रीजी अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन और क्षमावाणी मिलन समारोह संपन्न हुआ। इंदौर नगर में निवासरत जैसवाल जैन परिवार प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सामूहिक अभिषेक, शांतिधारा और पूजन का आयोजन करते हैं। इस माह श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नसियां जी, इंदौर में मूलनायक 1008 श्री पारसनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य लगभग 120 परिवारों को प्राप्त हुआ। इसके बाद इंदौर में नवनिर्मित कमेटी के तत्वावधान में सामूहिक क्षमावाणी पर्व भी मनाया गया, जिसमें सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे से क्षमा याचना की। कार्यक्रम की शुरुआत श्री महावीर भगवान के चित्र के अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसे अध्यक्ष ओम प्रकाश जैन, मंत्री प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष विनोद जैन, कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन और कमेटी के सभी सदस्यों ने किया।
मंगलाचरण की प्रस्तुति मीनाक्षी जैन द्वारा की गई। इसके उपलक्ष्य में उन्हें सपरिवार शिखरजी की तीर्थयात्रा कराए जाने की घोषणा की गई। इसके बाद डॉ. शिखा जैन (पांडविय) ने अपने विचार रखे और क्षमा भाव का निवेदन किया। उन्हें महिला मंडल के गठन और दिवाली के बाद मिलन समारोह व तीर्थयात्रा की योजना बनाने के लिए निवेदन किया गया। विनोद जैन ने कहा कि यदि भविष्य में तीर्थयात्रा समाजजन द्वारा की जाती है, तो उनका पूरा सहयोग रहेगा। महेश चन्द जैन (डीआईजी) ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा में भाग लिया। श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा की प्रेरणादाता अजय जैन (दिल्ली) और अभिलाषा जैन रहीं, जबकि भक्तांबर पाठ का सुझाव जितेन्द्र (डिंपल) और आशा जैन ने दिया। प्रथम भक्तांबर पाठ आयोजित परिवार मनु जैन, धर्मपत्नी आयुष जैन (मुरैना) का तिलक लगाकर अभिवादन किया गया। किरण सिंघाई जैन, अमरावती से और कुसुम जैन, धर्मपत्नी योगेन्द्र कुमार जैन, अजमेर से हमारे बीच आकर हमारे आतिथ्य को स्वीकार किया और समाज द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।

दान की राशि
एक साल पहले सभी के भाव हुए कि इंदौर नगर में समाज का एक जैन मंदिर होना चाहिए। इसी श्रृंखला में डॉली जैन, धर्मपत्नी विनय जैन (ग्वालियर) ने 51,000 रुपये की राशि मंदिर भूमि हेतु घोषित की। इसके बाद चांदनी जैन (धर्मपत्नी सौरव जैन, अंबाह) ने 51,000 रुपये, शैली जैन (धर्मपत्नी दीपक जैन, ग्वालियर) ने 1,11,000 रुपये, माला जैन (धर्मपत्नी राकेश जैन, टीवी वाले, मुरैना) ने 51,000 रुपये, मिमुटी जैन (धर्मपत्नी सुरेश चन्द जी जैन, मुरैना) ने 51,000 रुपये, निधि जैन (धर्मपत्नी विनोद जैन, आगरा) ने 51,000 रुपये, जूली जैन (धर्मपत्नी राज कुमार जैन, शिवपुरी) ने 21,000 रुपये और प्रीति जैन (धर्मपत्नी प्रदीप जैन) ने 51,000 रुपये की राशि मंदिर भूमि हेतु घोषित की। आने वाले समय में अधिक से अधिक समाजजन से संपर्क कर उन्हें जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह सफलता तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपना सौ प्रतिशत देने का संकल्प ले। हमारा प्रयास आपस में मिलकर रहने, सुख-दुख बांटने और सहयोग करने का होना चाहिए। जब हम सब में एकता होगी, तो हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम होंगे।













Add Comment