समाचार सम्मेदशिखर

सम्मेद शिखर : मंडावरा में जैन समुदाय ने दिखाई एकजुटता

कस्बों और गांवों तक फैल रहा आंदोलन

मड़ावरा, प्रियंका सराफ | जैन समाज मड़ावरा ने कस्बे में निकाली विरोध रैली
जैन तीर्थ स्थल सम्मेदशिखर जी वन्यजीव अभ्यारण्य एवं पर्यटन क्षेत्र घोषित करने का विरोध किया । केन्द्र और झारखंड राज्य के नाम भेजे गए ज्ञापन में सम्मेद शिखर को पवित्र जैन तीर्थ स्थल घोषित किए जाने की मांग की गई ।

सकल जैन समाज के सैंकड़ों लोग उतरे आंदोलन में

केंद्र सरकार व वन मंत्रालय द्वारा झारखंड राज्य सरकार की संस्तुति पर जैन समुदाय का रोष सतह पर आ गया है । जैन समाज के प्रमुख तीर्थस्थलों में सुमार सम्मेद शिखर जी पर्वतराज को वन्य जीव अभ्यारण्य व पर्यटन क्षेत्र घोषित किये जाने से क्षुब्द जैन समाज द्वारा सम्पूर्ण देश में विरोध किया जा रहा है । मंडावरा में समाज के लोगों ने प्रदर्शन और ज्ञापन प्रस्तुत कर सम्मेदशिखर जी को पर्यटन क्षेत्र से पुनः पवित्र जैन तीर्थ स्थल घोषित किये जाने की मांग की ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page