प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेरू में आयोजित विश्व जूनियर अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक और टीम गेम में नए विश्व कीर्तिमान के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली इंदौर नगर जैन समाज की होनहार खिलाड़ी मानवी जैन को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेरू में आयोजित विश्व जूनियर अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक और टीम गेम में नए विश्व कीर्तिमान के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली इंदौर नगर जैन समाज की होनहार खिलाड़ी मानवी जैन को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने मानवी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण खारीवाल, नगर अध्यक्ष गौरव रंणधीवे, दीपक जैन “टीनू,” एवं समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए।
डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राकेश विनायक, राजेश जैन दद्दू, हंसमुख गांधी, टीके वेद, प्रदीप बडजात्या, अशोक मेहता, कांतिलाल बंम, और परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, सारिका जैन, पुष्पा कासलीवाल आदि ने मानवी को बधाई दी। मानवी की इस उपलब्धि पर समाज में खुशी का माहौल है और सभी ने उसकी सफलता की सराहना की।













Add Comment