समाचार

शालीमार एनक्लेव जैन मंदिर में आयोजन : मनाया जाएगा मानस्तंभ महा मस्तकाभिषेक एवं मोक्षकल्याणक महोत्सव


दो दिवसीय 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ मानस्तंभ महामस्तकाभिषेक महोत्सव एवं निर्वाण लाडू महोत्सव (मोक्ष सप्तमी) का आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव 10 और 11 अगस्त को मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसौम्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में कमलानगर स्थित शालीमार एन्क्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में किया जाएगा। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। समाधिस्थ आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज एवं समाधिस्थ आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज एवं चर्या शिरोमणि आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से दो दिवसीय 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ मानस्तंभ महामस्तकाभिषेक महोत्सव एवं निर्वाण लाडू महोत्सव (मोक्ष सप्तमी) का आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव 10 और 11 अगस्त को मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसौम्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में कमलानगर स्थित शालीमार एन्क्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में किया जाएगा। इसमें 10 अगस्त को महोत्सव की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे पूज्य उपाध्याय श्री विहसन्तसागर जी महाराज का डी ब्लाक कमलानगर से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शालीमार के लिए मंगल विहार प्रातः 6:30 बजे नित्य नियम अभिषेक एवं शान्तिधारा पूजन, प्रातः 7:00 बजे भगवान पार्श्वनाथ मानस्तंभ महामस्तकाभिषेक महोत्सव प्रारम्भ, प्रातः 8:30 बजे पूज्य उपाध्याय श्री के प्रवचन शालीमार में ही प्रातः10:00 बजे उपाध्याय संघ की आहारचर्या, तदोपरान्त डी ब्लाक कमलानगर सन्त निलय वापसी मध्यान्ह 2:30 बजे: शनिवार की बच्चों की पाठशाला सन्त निलय हॉल, कमलानगर सांय 6:30 बजे से मंगल आरती भक्ति एवं रत्नकरन्ड श्रावकाचार के मंगल प्रवचन होंगे|

इसी क्रम में 11 अगस्त को प्रातः 6:00 बजे पूज्य उपाध्याय श्री विहसन्त सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक, शान्तिधारा संगीतमय भक्ति एवं पूजन प्रातः 8:30 बजे भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। प्रातः 9:00 बजे उपाध्यायश्री के मंगल प्रवचन प्रातः10:15 बजे उपाध्यायश्री संघ की आहार चर्या तदोपरान्त डी ब्लाक कमलानगर सन्त निलय के लिए मंगल विहार होगा।

मध्यान्ह 2:30 बजे आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता सन्त निलय हॉल श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर डी ब्लाक कमलानगर में संध्या:काल 7:00 बजे प्रतिभागियों की थालों से भगवान की मंगल आरती एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। इसके साथ ही दो दिवसीय महोत्सव में ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के लोग सम्मिलित होने के लिए बड़े आतुर हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page