इंदौर की अनाज, दलहन, तिलहन मंडी के अध्यक्ष पद पर मनोज काला की ऐतिहासिक जीत पर जैन समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। समाज के वरिष्ठजनों और नेताओं ने शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
इंदौर दिगंबर जैन समाज के गौरव, पूर्व लोकप्रिय पार्षद भाई मनोज काला को इंदौर नगर की अनाज, दलहन, तिलहन मंडी का अध्यक्ष चुना गया है। इस ऐतिहासिक जीत की खबर से संपूर्ण जैन समाज में अपार खुशी की लहर दौड़ गई।
समाज के वरिष्ठ जन डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, हंसमुख गांधी, टीके वेद, नरेंद्र वेद, मयंक जैन, सुशील पांड्या एवं महिलाओं में पुष्पा कासलीवाल, रेखा जैन, मुक्ता जैन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। सभी ने कहा कि आपके नेतृत्व में इंदौर मंडी में व्यापारी हितों के लिए पूर्व की भांति कार्य होते रहेंगे। यही मंगलकामना के साथ उन्होंने मनोज काला को पुनः बधाई दी।













Add Comment