समाचार

स्फटिक मणि की प्रतिमा के पुण्यार्जक हैं बीडीवाला एवं खासगीवाला परिवार

इंदौर. राजेश जैन दद्दू । विश्व की सबसे बड़ी स्फटिक मणि की 51 इंच की जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान की सुदर्शनीय एवं अतिशयकारी प्रतिमा इंदौर के प्रसिद्ध समवशरण मंदिर, कंचन बाग में विराजमान की जाएगी। प्रतिमा प्रदाता पुण्यार्जक बीड़ीवाला परिवार के आजाद कुमार-रवि देवी व अमित-रचना जैन एवं सीए अशोक- ममता एवं अतिशय-आयुष्मी खासगीवाला परिवार हैं।

श्रीआजाद कुमार- रवि देवी जैन
श्रीआजाद कुमार- रवि देवी जैन

स्मरणीय है कि यूएसए की संस्था ट्रांसोसेना वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस प्रतिमा को विश्व की सबसे बड़ी स्फटिक मणि की प्रतिमा होने की पुष्टि की है एवं प्रमाण पत्र भी जारी किया है। प्रचार प्रमुख राजेश जैन दद्दू ने बताया कि समवशरण मंदिर में प्रतिमा के विराजमान होने के बाद मंदिर तीर्थ स्वरूप हो जाएगा एवं इंदौर नगर का भी गौरव बढ़ेगा।

सीए श्रीअशोक-ममता खासगीवाला
सीए श्रीअशोक-ममता खासगीवाला
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page