समाचार

मुनि श्री विजयेशसागरजी महाराज का 45वां अवतरण दिवस मनाया : आचार्य श्री विहर्ष सागर महाराज और अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज का हुआ मंगल मिलन


बड़ा गणपति के पास स्थित मोदी जी की नसियां में आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज और अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज का मंगल मिलन रविवार को हुुआ। आचार्य श्री की चरण वंदना करते हुए मुनि पूज्य सागर ने उनसे आशीर्वाद लिया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट… 


इंदौर। बड़ा गणपति के पास स्थित मोदी जी की नसियां में आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज और अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज का मंगल मिलन रविवार को हुुआ। आचार्य श्री की चरण वंदना करते हुए मुनि पूज्य सागर ने उनसे आशीर्वाद लिया। आचार्य श्री ने वात्सल्य भाव से मुनि श्री को आलिंगनबद्ध किया और अपना प्रेम-स्नेह उन्हें प्रदान किया। आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज के साथ चातुर्मास कर रहे मुनि श्री विजयेशसागर जी महाराज के 45वें अवतरण दिवस पर मुनि श्री पूज्य सागर ने उन्हें शुभकामानाएं दीं।

इस अवसर मुनि पूज्य सागर सहित पूरे संघ ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन किया और आचार्य श्री की वंदना की। इस अवसर श्रावक और संतों के कर्तव्य क्या होने चाहिए, विषय पर आचार्य श्री ने प्रवचन दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page