श्री आदि वीर जिनालय कल्पतरू तीर्थ की पावन धरा पर 28 अप्रेल से होने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव में गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे से हल्दी शुद्धि मंगल संस्कार आयोजन किया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। श्री आदि वीर जिनालय कल्पतरू तीर्थ की पावन धरा पर 28 अप्रेल से होने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव में गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे से हल्दी शुद्धि मंगल संस्कार आयोजन किया जाएगा। यह पंचकल्याणक महोत्सव 3 मई तक चलेगा। इसमें सभी प्रमुख और सामान्य इंद्र इंद्राणी जो भी बने है और जो आयोजन में मुख्य क्रिया कारक बने उन सभी के मंगल संस्कार आयोजन किया जाएगा।
इन्द्र इंद्राणी के हल्दी/तिलक आदि संस्कार सम्पन्न होंगे। इसमें सभी इंद्र इंद्राणी मुख्य/ सामान्य सभी को आना अनिवार्य है। कार्यक्रम में भव्य संगीतमय प्रभु भक्ति के साथ विद्वानों के संग धार्मिक रंग में रंगने का मौका मिलेगा। प्रचार प्रमुख राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इसमें ड्रेस कोड पीला रंग होगा जो सभी महिला व पुरुषों को पहनना होगा। इसके लिए सभी श्री आदि वीर जिनालय कल्पतरू तीर्थ आएं।













Add Comment