आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश शुक्रवार, को प्रातः 7. 30 बजे राजवाड़ा से मोदी जी की नासिया तक होगा। इस अवसर पर बैंड-बाजों के साथ महिलाएं एवं पुरुष शामिल होंगे। संघ का जगह-जगह पाद प्रक्षालन होगा और मंगल आरती उतारी जाएगी। इंदौर से पढ़िए यह खबर…
इंदौर। आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश शुक्रवार, को प्रातः 7. 30 बजे राजवाड़ा से मोदी जी की नसिया तक होगा। इस अवसर पर बैंड-बाजों के साथ महिलाएं केसरिया साड़ी एवं पुरुष वर्ग श्वेत परिधान में सम्मिलित होंगे। संघ के साधुओं का जगह-जगह पाद प्रक्षालन होगा और मंगल आरती उतारी जाएगी। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि आचार्य श्री जी का संघ हजारों किमी दूर तीर्थराज सम्मेद शिखर जी से पदयात्रा करता हुआ आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के पट्टाचार्य पद प्रतिष्ठा संस्कार महोत्सव में शामिल होने के लिए आ रहा है। यह कार्यक्रम 27 अप्रैल से 2 मई तक सुमति धाम गांधीनगर इंदौर में किया जा रहा है। इस दिन आचार्य विहर्ष सागर जी के साथ उपाध्याय विभंजन सागर जी, उपाध्याय श्री विनिश्चल सागर जी एवं उपाध्याय विकसंत सागर जी, इंदौर गौरव मुनि श्री शिखर सागर जी, आर्यिका अमृत हर्ष श्री माताजी एवं क्षुल्लक बोधी हर्ष सागर जी महाराज सहित कुल 51 पिच्छी धारी साधु-साध्वियां रहेंगे।
अगवानी में शामिल होने की अपील
समाज के परम संरक्षक एमके जैन, पुष्पा कासलीवाल, महामंत्री सुशील पांड्या,दिलीप पाटनी, राकेश विनायका, राजेंद्र सोनी, डीके जैन (डीएसपी), मनोहर झांझरी, कमल काला, नीरज मोदी, जयदीप जैन, राहुल गोधा, पुष्पेंद्र जैन, सुनील गोधा, विकास जैन के साथ ही सभी समाजजनों ने इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम के आयोजक दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद, इंदौर, पंच लश्करी गोठ, मोदी जी के नसिया एवं अचार्य विहर्ष सागर भक्त मंडल हैं। सतीश जैन ने बताया कि 24 अप्रैल को संघ की आहर चर्या शिखरजी ड्रीम्स बायपास पर होगी।













Add Comment