समाचार

बड़वानी के निकट होगा पहली बार मंगल चातुर्मास : 3 जुलाई को होगा आर्यिका माताजी क्षमा श्री का मंगल प्रवेश     


पार्श्वगिरी अतिशय क्षेत्र पर इस बार पहली बार किसी साधु-संत का मंगल वर्षायोग चातुर्मास होगा। आर्यिका क्षमा श्री माताजी ससंघ का इस वर्ष का वर्षा योग मंगल चातुर्मास बड़वानी के निकट अतिशय क्षेत्र पार्श्व गिरीआमलियापानी ग्वाल बेड़ा पर होगा। बड़वानी से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…


बड़वानी। पार्श्वगिरी अतिशय क्षेत्र पर इस बार पहली बार किसी साधु-संत का मंगल वर्षायोग चातुर्मास होगा। आचार्य कुंथु सागर जी की शिष्या गणिनी आर्यिका क्षमा श्री माताजी ससंघ का इस वर्ष का वर्षा योग मंगल चातुर्मास बड़वानी के निकट अतिशय क्षेत्र पार्श्व गिरीआमलियापानी ग्वाल बेड़ा पर होगा। पार्श्वगिरी कमेटी के अध्यक्ष कमल गोधा और क्षेत्र कमेटी ने बताया कि इस क्षेत्र के पुनीत पुण्य योग से पहली बार किसी श्रमण का वर्षा योग चातुर्मास होगा। उसके लिए कमेटी ने सारी तैयारियां कर ली है और संपूर्ण कार्यकर्ताओं और निमाड़ के श्रावकों में अपूर्व उत्साह का वातावरण है। इस चातुर्मास के लिए माताजी का भव्य मंगल प्रवेश 3 जुलाई गुरुवार को क्षेत्र पर होगा। इस के लिए क्षेत्र कमेटी ने भव्य अगवानी की तैयारी कर रखी है।

ट्रस्ट के मंत्री गौरव पहाड़िया ने बताया कि 7 जुलाई को भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र पर प्रथम वर्षायोग मंगल कलश चातुर्मास स्थापना की जाएगी। जिसमें संपूर्ण निमाड़, मालवा, महाराष्ट्र, गुजरात से गुरु भक्तों की आने की संभावना है। कमेटी सदस्यों ने निमाड़ मालवा और आसपास के क्षेत्र के समाज जन से इस कार्यक्रम में शामिल हो कर पुण्य लाभ लेने की अपील की है। साथ ही पूरे चातुर्मास में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, पूजा, अभिषेक, विधान, प्रवचन और धर्म चर्चा आदि होगी। श्रावकों के भोजन की व्यवस्था क्षेत्र पर रखी गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page