समाचार

मैनपुरी के घिरोर में उपाध्यायश्री ने दी स्वीकृति : आगरा में होगा उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का मंगल चातुर्मास


दिगंबर जैन समाज को इस चातुर्मास 2024 में मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का सानिध्य प्राप्त होने जा रहा है। उपाध्यायश्री के घिरोर में मंगल प्रवास पर आगरा से गए हजारों श्रद्धालुओं के अनुरोध को स्वीकारते हुए उन्होंने आगरा के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक कमला नगर में अपने मंगल चातुर्मास 2024 की स्वीकृति दे दी है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। दिगंबर जैन समाज को इस चातुर्मास 2024 में मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का सानिध्य प्राप्त होने जा रहा है। उपाध्यायश्री के घिरोर में मंगल प्रवास पर आगरा से गए हजारों श्रद्धालुओं के अनुरोध को स्वीकारते हुए उन्होंने आगरा के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक कमला नगर में अपने मंगल चातुर्मास 2024 की स्वीकृति दे दी है। आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष एकाद शी वानी देवशयनी एकादशी 17 जुलाई से चातुर्मास प्रारंभ हो रहे हैं, जो कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी 12 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान जैन संत का चातुर्मास प्रवास होता है, जिसकी जैन समाज में विशेष महत्ता है। इस वर्ष 17 जुलाई से प्रारंभ हो रहे चातुर्मास में आगरा के जैन समाज को मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर ससंघ का सानिध्य प्राप्त होने जा रहा है।

उन्होंने आगरा दिगंबर जैन परिसर और ग्रेटर कमला नगर के जैन समाज को अपने मंगल प्रवास की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए आगरा के सकल जैन समाज के करीब दो हजार श्रद्धालु 10 बसों में सवार होकर मैनपुरी के घिरोर स्थित श्री मुनिसुब्रत नाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे और उपाध्यायसंघ के समक्ष श्रीफल भेंटकर अनुमति प्राप्त की। जिसकी स्वीकृति उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ने प्रदान कर दी है।

हालांकि उपाध्यायश्री ससंघ 10 जुलाई तक घिरोर जैन मदिर में अपना समय व्यतीत करेंगे। उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार मैनपुरी के घिरोर से 11 जुलाई को सुबह 5:00 बजे आगरा की ओर होगा जहां उनका मंगल प्रवेश संभावित 21 जुलाई तक होगा। चातुर्मास मंगल कलश स्थापना 28 जुलाई को होगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, राकेश जैन पर्देवाले, शिखरचंद जैन सिंघई, रोहित जैन, यशपाल जैन, शैलेंद्र जैन, मुख्य संयोजक मनोज बाकलीवाल, सुशील जैन, पवन जैन, सुरेन्द्र पाड़या, अनिल जैन, नरेश जैन, अंकेश जैन, शुभम जैन, अंकुश जैन, कुमार मंगलम जैन, अरूण जैन, रजत जैन, पंकज जैन, राजू गोधा, रविंद्र कुमार जैन, विजय जैन, हेमा जैन, राजकुमार गुड्डू समस्त सेक्टर 7, सेक्टर 4, कलाकुंज, अवधपुरी, कमला नगर, मोती कटरा, छीपीटोला, बल्केश्वर,ट्रांसयमुना कॉलोनीक के समस्त जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page