सारांश
मुनि अजित सागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश गुरुवार को अमिल्हेडा में हुआ । शुक्रवार को महाराज श्री का अंबाह नगर में मंगल प्रवेश होगा। पढ़िये अजय जैन की रिपोर्ट…
अंबाह । संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि अजित सागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश गुरुवार को समीपवर्ती गांव अमिल्हेडा में हुआ । यहां उन्होंने स्कूल में रात्रि विश्राम किया । इससे पहले सुबह 11:00 बजे समोने घाट पर महाराज श्री की भव्य अगवानी की गई, जहां से वह पदयात्रा के जरिए बरवाई गांव आए।
गांव में मौजूद जैन समाज के लोगों ने महाराज श्री का विहार कराया । समाज के अध्यक्ष जिनेश जैन ने बताया कि शुक्रवार को महाराज श्री का अंबाह नगर में मंगल प्रवेश होगा। जिसके उपरांत आहार चर्या एवं मंगल आशीर्वाद उपरांत सिहोनिया जी की तरफ विहार होगा।
मौसम हो रहा ठंडा
जानकारी रहे कि चंबल अंचल में इन दिनों छुटपुट बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया है, वहीं रास्तों पर कीचड़ जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। ऐसी स्थिति में मौसम को धता बताते हुए जैन संत 108 अजित सागर जी महाराज इन दिनों ससंघ बिहार कर रहे हैं। सुबह-सुबह वह अपने संतों के समूह के साथ राजस्थान के समोने घाट से मध्य प्रदेश की तरफ निकले।
10 किलोमीटर बीहड़ में
मध्य प्रदेश की सीमा में नगर पालिका अंबाह के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन सहित दिलीप जैन पंकज जैन, राजू जैन, चीकू जैन, छोटू जैन, संतोष जैन, बंटी जैन ने उनकी अगवानी की। इससे पूर्व जैन संत ने लगभग 10 किलोमीटर से अधिक चंबल के बीहड़ में पद यात्रा की।













Add Comment