समाचार

मंगल प्रवेश : भक्ति में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह पाद प्रक्षालन और आरती


सारांश

सकल जैन समाज वरुण पथ ने बैंड-बाजों, जयकारों के साथ सुनील सागर ससंघ की आगवानी की और यहां से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ की गई। पढ़िये अभिषेक जैन बिट्टू की रिपोर्ट… 


जयपुर। आचार्य सुनील सागर संघ ने दोपहर 2 बजे सांगानेर स्थित दिगंबर जैन मंदिर संघीजी से वरुण पथ दिगम्बर जैन मंदिर के लिए विहार किया। समाज समिति के अध्यक्ष एमपी जैन, मंत्री जेके जैन, कोषाध्यक्ष कैलाश सेठी पूरी समिति, महिला मंडल, मुनि संघ व्यवस्था समिति और सकल जैन समाज वरुण पथ के श्रद्धालुओ ने आचार्य श्री को वरुण पथ जैन मंदिर में प्रवेश करने के लिए श्रीफल अर्घ्य चढ़ाया था, जिसके पश्चात आचार्य संघ ने विहार यात्रा प्रारंभ की।

इस दौरान आचार्य श्री ससंघ एसएफएस जैन मंदिर, थड़ी मार्केट जैन मंदिर और मीरा मार्ग जैन मंदिर के दर्शन करते हुए सायं 4 बजे रजत पथ चौराहे पर पहुंचे। जहां पर सकल जैन समाज वरुण पथ ने बैंड-बाजों, जयकारों के साथ आगवानी की और यहां से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ की गई। आचार्य संघ का वरुण पथ जैन मंदिर में मंगल प्रवेश का उत्साह देखते ही बन रहा था, श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आचार्य श्री की मंगल प्रवेश यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और जयकारे लगाए।

शुक्रवार से होगा त्रिदिवसीय धर्म प्रभावना महोत्सव 

मंत्री जेके जैन ने बताया कि शुक्रवार से आचार्य संघ सानिध्य में त्रिदिवसीय धर्म प्रभावना महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 6 बजे भगवान महावीर स्वामी के स्वर्ण कलशों से कलशाभिषेक के साथ प्रारम्भ होगा। इसके पश्चात आचार्य श्री के मुखारविंद भव्य शांतिधारा का आयोजन होगा और प्रातः 8.15 बजे से धर्म सभा का आयोजन होगा। प्रातः 11.30 बजे आचार्य श्री के सानिध्य में समजश्रेष्ठियों द्वारा नवीन जिनालय और कार्यालय का शिलान्यास किया जाएगा, जिसमें श्रेष्ठिजनों द्वारा स्वर्ण, रजत की शिलाएं स्थापित की जाएंगी।

दोपहर 2 बजे से तपस्वी सम्राट चतुर्थ पट्टाचार्य आचार्य सन्मति सागर महाराज का विधान पूजन किया जाएगा और शाम को श्रीजी और गुरुदेव की आरती की जाएगी। इस दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page