समाचार

दो दिन में तीन तीर्थंकरों के जन्म,तप,ज्ञान कल्याणक: मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन

फरवरी महीना जैन श्रावकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है । 16 और 17 फरवरी में जैन धर्म के तीन तीर्थंकरों के जन्म,तप और ज्ञान कल्याणक होंगे । जिसमें 16 फरवरी,गुरुवार को जैन धर्म के प्रवर्तक एवं प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का ज्ञान कल्याणक दिवस है । साथ ही, ग्यारहवें तीर्थंकर भगवान श्रेयांस नाथ के जन्म और तप कल्याणक दिवस मनाए जाएंगे । शुक्रवार,17 फरवरी को 20 वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस तथा निर्वाणोत्सव मनाया जाएगा।

जयपुर के जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन 

तीन तीर्थंकरो के जन्म, तप,ज्ञान व मोक्ष कल्याणक महोत्सव गुरुवार 16 फरवरी एवं शुक्रवार 17 फरवरी को मनाए जाएंगे। इस मौके पर जयपुर के दिगम्बर जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन किये जाएंगे। अखिल भारतीय दिगंबर जैन परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि गुरुवार को जैन धर्म के प्रवर्तक एवं प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का ज्ञान कल्याणक दिवस एवं ग्यारहवें तीर्थंकर भगवान श्रेयांस नाथ के जन्म व तप कल्याणक दिवस मनाए जाएंगे। इसी तरह शुक्रवार,17 फरवरी को 20 वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस और निर्वाणोत्सव मनाया जाएगा । इस मौके पर निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा । इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किये जाएंगे ।

गुरुवार को सुबह भगवान के अभिषेक के बाद विश्व में सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए शांतिधारा की जाएगी । पूजा के दौरान मंत्रोच्चार के साथ भगवान आदिनाथ का ज्ञान कल्याणक अर्घ्य तथा ग्यारहवें तीर्थंकर भगवान श्रेयांस नाथ का जन्म व तप कल्याणक अर्घ्य चढाया जाएगा । महाआरती के बाद समापन होगा ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page