अंतिम चरण की तैयारियां पूरी
मदनगंज-किशनगढ़. प्रियंका सेठी | मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत की ओर से 22 जनवरी से होने वाले जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य पात्रों की चयन बोली रविवार को होगी।
अध्यक्ष विनोद पाटनी ने बताया कि इन्द्रानगर स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्रात: 9.15 बजे से सौधर्म इन्द्र, भरत चक्रवती इन्द्र, कुबेर इन्द्र, महायज्ञनायक इन्द्र, यज्ञनायक इन्द्र, ईशान इन्द्र, सानत कुमार इन्द्र, माहेन्द्र इन्द्र, ब्रह्म इन्द्र का चयन बोली के माध्यम से होगा। इसी तरह ब्रह्ममोत्तर इन्द्र, लान्तव इन्द्र, कापिष्ट इन्द्र, शुक्र इंद्र, महाशुक्र इंद्र, शत्तार इंद्र, सहस्त्रार इंद्र, आनंत इंद्र, प्राणत इंद्र, आरण इंद्र एवं अच्युत इंद्र का चयन भी बोली से होगा।

इससे पूर्व प्रतिष्ठित होने वाले भगवान को वैदी पर स्थापित किया जाएगा। गौतरलब है कि आचार्य वर्धमान सागर के सान्निध्य में वर्धमान सभागार में 22 से 27 जनवरी तक श्रीमद जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होगा।
चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर व शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की ओर से आयोजित महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य संहिता सूरि पंडि़त हंसमुख जैन (धरियावद) होंगे। वहीं महोत्सव में आर्यिका यशस्विनी ससंघ भी उपस्थित रहेगा।












