समाचार

महोत्सव: गणधर वलय महामंडल विधान का हुआ आयोजन


सारांश

आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में मोती कटरा स्थित श्री 1008 अग्रवाल दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में दो दिवसीय 64वां अवतरण दिवस महोत्सव एवं जैनश्वरी दीक्षा समारोह आयोजित किया जाएगा। पढ़िये शुभम जैन की रिपोर्ट… 


आगरा। आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में मोती कटरा स्थित श्री 1008 अग्रवाल दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में दो दिवसीय 64वां अवतरण दिवस महोत्सव एवं भव्य जैनश्वरी दीक्षा समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पहले दिन मंगलवार को दीक्षार्थी परिवार के द्वारा गणधर वलय महामंडल विधान का आयोजन किया गया। विधानाचार्य सुनील जैन शास्त्री के निर्देशन में भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के चरणों में अर्घ्य समर्पित करते हुए विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। इस अवसर पर मोती कटरा जैन मंदिर से दीक्षार्थी जीतू भैया को बग्घी में बैठाकर भव्य बैंड बाजों के साथ बिनौरी यात्रा निकाली गई। इसके बाद सौभाग्यशाली भक्तों ने दीक्षार्थी की गोद भराई की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराईं।

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि बुधवार को श्री अग्रवाल दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मोती कटरा में आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में प्रातः11:00 बजे से भव्य दीक्षा समारोह एवं अवतरण दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राकेश जैन परदेवाले, विवेक जैन अनंत जैन,nअनिल जैन, हुकुम जैन, दीपक जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, डॉली जैन, अर्चना जैन, समस्त दीक्षार्थी भैया के परिवार एवं सकल जैन समाज मोती कटरा के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page