सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों ने महेशचंद जैन एमपीईबी एवं मृदुला जैन का उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पहार एवं सम्मान पत्र भेंटकर उनके सेवा कार्यों की सराहना की गई। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…
अंबाह। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों ने महेशचंद जैन एमपीईबी एवं मृदुला जैन का उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पहार एवं सम्मान पत्र भेंटकर उनके सेवा कार्यों की सराहना की गई। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष अमित जैन टकसारी एवं महामंत्री कुलदीप जैन ने बताया कि महेशचंद जैन लंबे समय से न केवल स्थानीय जैन समाज, बल्कि अन्य समाजों के कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा भाव के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से अनेक सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को गति मिली है। उन्होंने बताया कि मृदुला जैन भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाती हैं तथा महिलाओं एवं युवाओं को धार्मिक और संस्कारपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित करती रहती हैं।
उनके सहयोग से अनेक धार्मिक आयोजनों और सेवा कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। सम्मान समारोह के दौरान महेशचंद्र जैन ने कहा कि जीवन में सार्थक कार्य करना ही सच्ची सफलता है। उन्होंने युवाओं से सदैव धर्म, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उपस्थित सदस्यों ने दोनों को उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं।













Add Comment