अप्रैल को वात्सल्य सेवा समिति एवं वीर महिला मंडल अवधपुरी के तत्वावधान में आगरा के मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज में ‘महावीरा झूले पलना’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। पढि़ए शुभम जैन की पूरी रिपार्ट…
आगरा। 19 अप्रैल को वात्सल्य सेवा समिति एवं वीर महिला मंडल अवधपुरी के तत्वावधान में आगरा के मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज में ‘महावीरा झूले पलना’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। उससे पहले भक्ति के साथ श्रीजी की मंगल आरती हुई। तत्पश्चात भक्तजनों ने एक से बढक़र एक भजन प्रस्तुत किए और सभी ने भक्ति के रंग में झूमते हुए बारी-बारी से पालना झुलाया और ‘एक जन्मे राजकुमारो, दुनियां को पालन हारो मेरे महावीर झूले पलना सन्मति वीर झूले पालना, चली वीर नाम की गाड़ी, गाड़ी में आजा तू चढ़ ले, इंद्र लाओ रे जल भर भर के…’
केसरिया-केसरिया भजनों पर मंत्र मुग्ध होकर नृत्य प्रस्तुत किए। अंकित जैन द्वारा मनमोहक भजन प्रस्तुत किए और कार्यक्रम के उपरांत सभी के लिए वात्सल्य सेवा समिति द्वारा ठंडाई की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर ही की गई। इस कार्यक्रम में रविंद्र कुमार जैन राजीव जैन, अजय जैन, आशु जैन भगत, शुभम जैन, रश्मि जैन अध्यक्ष रागिनी जैन, उपासना जैन, कविता जैन मंजरी जैन, स्वीटी जैन, अलका जैन, रतिभा जैन, रीता जैन, पुष्पा जैन, रिंकी जैन, मानवी जैन, बबिता जैन, रंजना जैन, ट्विंकल जैन, निशा जैन, रेनू जैन, समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment