बकस्वाहा के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजेश कुमार जैन “रागी” को जैन समाज की प्रतिष्ठित संस्था महावीर ट्रस्ट (पंजी.) का ट्रस्टी मनोनीत किया गया। यह मनोनयन उनके चार दशकों के समर्पित सामाजिक, धार्मिक व तीर्थ सेवा कार्यों को देखते हुए ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया। पढ़िए रत्नेश जैन की ख़ास रिपोर्ट…
बकस्वाहा के संघर्षशील, कर्मठ और वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी राजेश कुमार जैन “रागी” को जैन समाज की शीर्ष सामाजिक संस्था महावीर ट्रस्ट (पंजी.) का ट्रस्टी मनोनीत किया गया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल (इंदौर) और महामंत्री बाहुबली पांड्या (इंदौर) ने इस मनोनयन की पुष्टि करते हुए बताया कि यह निर्णय ट्रस्ट की बैठक में समाज व धर्म के प्रति रागी जी की दीर्घकालीन सेवा को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
गौरतलब है कि महावीर ट्रस्ट मध्य प्रदेश सहित सम्पूर्ण भारत में जैन समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली एक प्रतिष्ठित पारमार्थिक संस्था है, जो विभिन्न सेवा, रचनात्मक व धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
संगोष्ठी में रागी को पुष्पमालाओं, तिलक व शॉल, श्रीफल किया सम्मानित
इस गौरवशाली अवसर पर नैनागिरि तीर्थ पर आयोजित सम्मान समारोह एवं अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन विद्वत परिषद की संगोष्ठी में रागी को पुष्पमालाओं, तिलक व शॉल, श्रीफल द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष सुरेश जैन (IAS) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति विमला जैन (भोपाल) व ब्रह्मचारी भैया जिनेश मलैया (इंदौर) सहित कई विद्वान जैसे पं. उदयचंद्र शास्त्री (सागर), पं. जयकुमार दुर्ग, डॉ. संतोष कुमार (सतना), डॉ. सनत कुमार (जयपुर), पं. दयाचंद्र आदि उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में नैनागिरि प्रबंध समिति के मंत्री देवेंद्र लुहारी, पदम जैन (आरटीओ सागर), प्राचार्य सुमतिप्रकाश सहित कई गणमान्यजनों ने रागी जी को शुभकामनाएं दीं।
देशभर की विभिन्न जैन संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई प्रेषित की, जिनमें प्रमुख हैं:
• पं. विनोद रजवांस (इंदौर)
• संतोष कुमार बैटरी (सागर)
• डी. के. जैन (मध्यांचल तीर्थक्षेत्र कमेटी, इंदौर)
• डॉ. अरविन्द कुमार जैन (कुन्दकुन्द ज्ञानपीठ)
• सुनील घुवारा (टीकमगढ़)
• रजनीत जैन (BJS)
• डॉ. विमल जैन (जबलपुर)
• उदयभान जैन (महामंत्री, जैन पत्रकार महासंघ, जयपुर)
• डॉ. सुनील संचय (प्रभावना जनकल्याण परिषद, ललितपुर)
• पं. प्रद्युम्न शास्त्री (जयपुर)
• भागचन्द्र पीली दुकान (बड़ामलहरा)
• वरिष्ठ पत्रकार सनत जैन (छतरपुर) आदि।
इस मनोनयन को न केवल राजेश रागी जी के लिए सम्मान, बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र और समाज के लिए गौरव का प्रतीक माना जा रहा है।













Add Comment