महावीर टाइम्स और बिजनेस दर्पण के संपादक हेमंत ज्योति जैन इंदौर ने पिछले दिनों जहाजपुर दिगंबर जैन तीर्थ पहुंचकर तीर्थ में विराजमान आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी से भेंट की। उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी को पुस्तक भेंट की। माताजी ने इंदौर दिगंबर जैन समाज की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की है। इंदौर से पढ़िए यह खबर…
इंदौर। महावीर टाइम्स और बिजनेस दर्पण के संपादक हेमंत ज्योति जैन पिछले दिनों जहाजपुर दिगंबर जैन तीर्थ पहुंचे थे। जहाजपुर तीर्थ में विराजमान आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी से भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी को पुस्तक भेंट की। इस अवसर हेमंत जैन से माताजी ने इंदौर दिगंबर समाज के बारे में चर्चा की और यहां पर समाज की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हेमंत ज्योति जैन से चर्चा के दौरान सामाजिक उत्थान के लिए हमेशा दिगंबर समाज को अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
वर्ष पर्यंत आते हैं जैन समाज के श्रद्धालु
हेमंत जैन ने बताया कि जहाजपुर तीर्थ का निर्माण आर्यिकाश्री स्वस्तिभूषण माताजी की प्रेरणा और आशीर्वाद से ही हुआ है और यहां पर वर्ष पर्यंत बड़ी तादाद में दिगंबर समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पर आकर भगवान के दर्शन-पूजन कर आराधना और भक्ति करते हैं।













Add Comment