खैरवाड़ा स्थित श्री नेमिनाथ जैन मंदिर में 21 अक्टूबर को आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ सान्निध्य में भगवान महावीर स्वामी का 2552वां मोक्ष कल्याणक महापर्व अभिषेक, निर्वाण लाडू एवं प्रवचन के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
खैरवाड़ा स्थित श्री नेमिनाथ जैन मंदिर सदर बाजार में 21 अक्टूबर को भगवान महावीर स्वामी का 2552वां मोक्ष कल्याणक महापर्व बड़े धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर चातुर्मासरत आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ पावन सान्निध्य प्रदान करेंगी। समाज अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया, मंत्री पंकज शाह एवं उपाध्यक्ष विपिन वखारिया ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी ने कार्तिक अमावस्या के अंतिम प्रहर में मोक्ष प्राप्त किया था तथा उसी समय गौतम गणधर स्वामी को केवलज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:15 बजे माताजी ससंघ के सान्निध्य में अभिषेक एवं शांति धारा से होगा, तत्पश्चात भगवान की भव्य पूजन और निर्वाण कांड का पाठ किया जाएगा। प्रातः 8:15 बजे निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा, जिसके बाद आर्यिका माताजी एवं क्षुलिका माताजी द्वारा प्रवचन होंगे और तत्पश्चात माताजी ससंघ की आहार चर्या होगी। सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 तक लाभ एवं अमृत चोघड़िये में बही पूजन का आयोजन रहेगा।
प्रवचन, आहार चर्या, समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं सामूहिक भोजन आयोजित
समाज समिति ने बताया कि 24 अक्टूबर को चतुर्थ पट्टाचार्य सुनीलसागर जी की शिष्या आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ के सान्निध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य अरविंद जैन (रामगढ़) के मार्गदर्शन में सुरी सन्मति सुनील संत भवन का भव्य शिलान्यास प्रातः 8:15 बजे किया जाएगा। इस शिलान्यास का लाभ दशा हुमड़ समाज खैरवाड़ा के संरक्षक बाबूलालजी सर्राफ परिवार द्वारा लिया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात प्रवचन, आहार चर्या, समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं सामूहिक भोजन आयोजित रहेगा।













Add Comment