राजस्थान की ऐतिहासिक रण भूमि कुंभलगढ में महावीर इंटरनेशनल एपेक्स का दो दिवसीय मंथन शिविर और गवर्निग काउंसिल का शपथ ग्रहण समोराह 8 और 9 नवंबर को हुआ। कुंभलगढ़ से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह खबर…
कुंभलगढ़। राजस्थान की ऐतिहासिक रण भूमि कुंभलगढ में महावीर इंटरनेशनल एपेक्स का दो दिवसीय मंथन शिविर और गवर्निग काउंसिल का शपथ ग्रहण समोराह 8 और 9 नवंबर को अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष सीए वीर अनिल जैन, महासचिव वीर सोहनलाल वेद, कोषाध्यक्ष वीर सुधीरकुमार जैन एवं 251 वीर वीराओं के विशिष्ट आतिथ्य में वीर गौतम राठौड़ के सौजन्य से हुआ।
इसमें रीजन तीन और अजमेर जोन से संस्था के एडवाइजरी बोर्ड के मेंबर वीर पदमचंद जैन, वीर अशोककुमार गोयल, जोन अध्यक्ष वीर बाबूलाल जैन, गवर्निग काउंसिल मेंबर वीर संजय धारीवाल मकराना, कुचामन सिटी से मीसरी प्रोजेक्ट के कन्वीनर वीर सुभाष पहाडिया जैन, जोन सचिव वीर कैलाशचंद जैन, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजीत पहाड़िया, ब्यावर विजय नगर जोन के इंटरनेशनल डायरेक्टर मिसरी वीर विनोद चोरड़िया, विजयनगर ब्यावर जोन चेयरमेन वीर तेजमल बुरड, वीर राजेश रांका, वीर सुशील छाजेड और सदस्यों का मेजबान संस्था सेंटर सदस्यों ने तिलक, दुप्पटा एवं भक्तामर की सुंदर पुस्तक से स्वागत सम्मान कर बहुमान किया। मंथन शिविर में सभी ने संस्था की प्रगति के लिए अपने महत्वपूर्ण विचार रखे।













Add Comment