समाचार

महावीर इंटरनेशनल युवा ने की स्वेटर वितरण : समाजसेवा के क्षेत्र में एक ओर शानदार पहल, 97 बच्चियों को मिला लाभ 


रिटायर्ड आरआई दुल्लाराम चौधरी के सौजन्य से स्थानीय राजकीय सुरजी देवी उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में 97 बच्चियों को स्वेटर वितरित की गई। कुचामनसिटी से पढ़िए, वीर सुभाष पहाड़िया की यह खबर…


कुचामन सिटी। सुकून भरी सर्दी, हाड़ कंपाती सर्दी में कोई विद्यार्थी ठिठुरने न पाए के संदेश के तहत महावीर इंटरनेशनल युवा के तत्वावधान में रिटायर्ड आरआई दुल्लाराम चौधरी के सौजन्य से स्थानीय राजकीय सुरजी देवी उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में 97 बच्चियों को स्वेटर वितरित की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मदनलाल चौधरी ने संस्था अध्यक्ष रामावतार गोयल, सचिव अजीत पहाड़िया, युवा अध्यक्ष आनंद सेठी, युवा सचिव विकास नीतू पाटनी का माला पहनाकर स्वागत किया।

साथ ही संस्था के उपस्थित सदस्यों विशाल पाटोदी, आशीष राहुल झांझरी, विपुल प्रिया गंगवाल, रॉबिन पहाड़िया, सुरेंद्रसिंह दीपपुरा, नेहा पहाड़िया, मोनिका जैन का विद्यालय स्टाफ अनुराधा मैडम, माणकचंद चोटियां द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मदनलाल चौधरी ने महावीर इंटरनेशनल संस्था एवं दानदाता परिवार के दुल्लाराम अजीत चौधरी द्वारा किए गए इस प्रेरक कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। संस्था की निरंतर होने वाली गतिविधियों के लिए आभार माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page