समाचार

महावीर इंटरनेशनल कुचामन रीजन 3 में सर्वश्रेष्ठ केंद्र : मोमेंटो देकर पदाधिकारियों को किया सम्मानित 


महावीर इंटरनेशनल संस्था का रीजन 3 की रीजनल काउंसलिंग का आयोजन विजयनगर कृषि मंडी में किया गया। इस अवसर पर जैनीबाई भूरामल सिंघवी ट्रस्ट का 24 वां निशुल्क नेत्र जांच लैंस प्रत्यारोपण, दिव्यांग शिविर लगाया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह खबर…


कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल संस्था का रीजन 3 की रीजनल काउंसलिंग का आयोजन विजयनगर कृषि मंडी में किया गया। इस अवसर पर जैनीबाई भूरामल सिंघवी ट्रस्ट का 24 वां निशुल्क नेत्र जांच लैंस प्रत्यारोपण, दिव्यांग शिविर लगाया गया। इसमें रविवार को संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सीए वीर अनिल जैन दिल्ली, उपाध्यक्ष वीर महेंद्रकुमार जैन फरीदाबाद, वीर वीएस कोठारी (पूर्व आयकर आयुक्त) वीर पदमचंद जैन अजमेर, वीर विनोद चोरड़िया, वीर नरेंद्र रांका, वीर ज्ञानचंद सिंघवी, अजमेर जोन चेयरपर्सन वीर बाबूलाल जैन, ब्यावर विजयनगर जोन चेयरपर्सन वीर तेजमल बुरड़, मसूदा के विधायक, उप जिला कलेक्टर नगर परिषद के चेयरपर्सन, स्थानीय प्रसाशनिक अधिकारियों, विशिष्ट जनों, मंचासीन अतिथियों के सानिध्य में महावीर इंटरनेशनल कुचामन केंद्र को रीजन 3 के 30 सेंटरों में सर्वश्रेष्ठ सेंटर के रूप में सम्मानित किया गया। वीर सुभाष पहाड़िया, वीर कैलाश जैन वीर रामावतार गोयल वीर अजित पहाड़िया, वीर अशोक अजमेरा, वीर सुभाष गंगवाल,वीर सम्पत बगडिया, वीर संदीप पांड्या, वीर विकास जैन, वीर रमेश रोबिन पहाड़िया को मोमेंटो से देकर सम्मानित किया गया।

गरिमा प्रोजेक्ट में सर्वश्रेष्ठ सेंटर 

वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, वीरा मंजू पहाड़िया, वीरा बबीता अजमेरा, वीरा मीना पहाड़िया को गरिमा प्रोजेक्ट में सर्वश्रेष्ठ सेंटर से सम्मानित किया गया। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर शाखा अजमेर के जॉइंट सेक्रेटरी सुरेश मेहरा ने बताया कि गोदी में लाओ और चलाकर ले जाओ की भावना से कोई भी दिव्यांग भाई निःशुल्क उपकरण से वंचित नहीं रें। विजयनगर केंद्र के वीर ज्ञानचंद सांखला, वीर गौतम भंडारी, वीरा सुनीता सिंघवी के नेतृत्व में वीर वीरा युवा टीम ने शिविर की सभी व्यवस्था सुचारु संभाली। अतिथियों ने आयोजन समिति का आभार माना। वीरा मोनिका लोढा अजमेर के संचालन के सफल निर्वहन पर मास्टर ऑफ सेरेमनी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page