महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा की ओर से गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोलाना में जीवन रक्षक किट बांटे गए। नौगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर…
नौगामा। महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा की ओर से गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोलाना में जीवन रक्षक किट बांटे गए। इस अवसर पर विद्यालय उप प्रधानाचार्य प्रवीण पाटीदार, महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी डॉ.सर्वेश जैन, कमलसिंह सोलंकी, शाखा के वीर सदस्य नरेश जैन, जगजी कटारा, कमल पंचोली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना भावना दिन रात मेरी सब सुखी संसार में के साथ शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों का विद्यालय परिवार ने तिलक लगाकर दुपट्टा उड़कर सम्मान किया। महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से विद्यालय की उपप्रधानाचार्य दुपट्टा उड़ाकर सम्मान किया।
किट हार्ट अटैक के मरीज के लिए उपयोगी
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि बालक से लगाकर बुजुर्ग तक हर किसी को अटैक आ रहा है एवं तुरंत उपचार नहीं मिलने पर उसकी मृत्यु हो जाती है। इसके लिए महावीर इंटरनेशनल की ओर से पूरे देश में जीवन रक्षक किट वितरण किए जा रहे हैं। जब व्यक्ति को पसीना-पसीना आ रहा है। चक्कर आ रहे हैं, घबराहट हो रही है। इन परिस्थितियों में यह हार्ट अटैक के लक्षण है। उन परिस्थितियों में इस जीवन रक्षक किट की तीनों गोलियां अगर व्यक्ति को दी जाए तो प्राथमिक स्तर पर बचाव होकर अस्पताल तक पहुंच जाएगा।
जीवन रक्षक किट के बारे में पूर्ण जानकारी दी
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा इस प्रकार का पुण्य कार्य किया जा रहा है, बहुत ही सराहनीय कार्य है। हम उनके सेवा कार्यों की अनुमोदना करते हैं। इस डॉ. सर्वेश ने जीवन रक्षक किट के बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अपेक्स से प्राप्त गोल्डन जुबली का अंक महावीर प्रवाह सभी स्टाफ साथियों को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में हरीश सुथार ,सैयद ,प्रभु लाल खराड़ी ,कन्हैया, विपिन, रोशनी पाटीदार, मंजुला पाटीदार, प्रमिला पाटीदार जैनेंद्र बाला, मोहनलाल निखिल, राजेश पाटीदार ,आयुष पंचोरी, हिमांशु आचार्य ,गणेश पाटीदार, दिनेश कटारा ने अपना सहयोग प्रदान किया। संचालन कमल सिंह सोलंकी ने किया। आभार जगजीत कटारा ने माना।













Add Comment