राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय मलवासा ब्लॉक तलवाड़ा विद्यालय में महावीर इंटरनेशनल शाखा द्वारा जीवन रक्षक किट का वितरण किया गया। नौगामा से पढ़िए, यह खबर…
नौगामा। राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय मलवासा ब्लॉक तलवाड़ा विद्यालय में महावीर इंटरनेशनल शाखा द्वारा जीवन रक्षक किट का वितरण किया गया। महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा आज सीनियर माध्यमिक विद्यालय मलवासा प्रधानाचार्य विमल प्रसाद अधिकारी, महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा के अध्यक्ष सुरेशचंद्र, समाजसेवी भूपेंद्र दवे निवासी छिछ, वाइस प्रिंसिपल, शाखा के वीर सदस्य जगजी कटारा एवं स्टाफ साथियों के सानिध्य में शाखा की ओर से जीवन रक्षक किट बांटे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना भावना दिन रात मेरी सब सुखी संसार में के साथ शाखा की ओर से प्रधानाचार्य को दुपट्टा उड़ा कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि आजकल कम उम्र से जवान व्यक्ति तक हार्ट अटैक आ रहे हैं।
इस हेतु प्राथमिक चिकित्सा के रूप में जीवन रक्षक किट उपलब्ध हो जाए तो व्यक्ति जीवन बच जाएगा अस्पताल तक पहुंच जाएगा और उसका जीवन बच जाएगा। हार्ट अटैक के लक्षण के रूप में व्यक्ति को घबराहट हो रही है। पसीना-पसीना हो रहा है। बाई और और दर्द हो रहा हो चक्कर आ रहे हो तो यह आपस हो रहा है कि उसे हार्ट अटैक आने की संभावना हो रही है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बताया कि आज हमारे विद्यालय में महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा की ओर से जीवन रक्षक किट उपलब्ध करवाए हैं। हमारी ओर से उन्हें बहुत-बहुत साधुवाद यह बहुत पुन्य का कार्य है। किसी का एक जीवन बच जाता है तो हम सब पुण्य की भागी बने मैं महावीर इंटरनेशनल के इस कार्यों की सराहना करता हूं, महावीर इंटरनेशनल की ओर से 50 वीं गोल्डन जुबली पर प्रकाशित महावीर प्रवाह का अंक सभी स्टाफ साथियों को वितरण किया गया।
जिसमें माही इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की जानकारी दी गई है। भूपेंद्र ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा इस प्रकार की सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जो बहुत सराहनीय है उनके सेवा कार्यों की में अनुमोदना करता हूं। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ साथी गोपाल पाठक प्रकाश चौहान, सुभाष बामनिया, वंदना भट्ट, नेहा पवार, चेतन शर्मा, शोभा मैडम, रक्षित राठौर, कालूराम बामनिया, रमेश चंद्र रावत ने अपना सहयोग प्रदान किया।













Add Comment