समाचार

महावीर इंटरनेशनल शाखा ने तांबेसरा गांव में बांटे परिंडे: पानी और दाने रखने का लिया संकल्प 


महावीर इंटरनेशनल शाखा ने बुधवार को आयुर्वैदिक हॉस्पिटल परिसर में परिंडे वितरण किए गए। अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। महावीर प्रवाह की 50वीं स्वर्ण जयंती पुस्तक अतिथियों को प्रदान की गई। नौगामा से पढ़िए, यह खबर…


नौगामा। महावीर इंटरनेशनल शाखा ने बुधवार को मुख्य अतिथि ठाकुर दिग्विजय सिंह, महावीर इंटरनेशनल शाखा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ अंजलि, सदर सलीम मोहम्मद, डॉ. मिथिलेश शर्मा, भरत पटेल, दर्शन कलाल, नौगामा शाखा के सचिव कैलाश पंचोरी, निकुंज प्रवीण कलाल, वीर जगजी कटारा, रीता कुमारी नर्स, बद्रीलाल कलाल आदि के सानिध्य में आयुर्वैदिक हॉस्पिटल परिसर में परिंडे वितरण किए गए। उससे पूर्व महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों को दुपट्टा उड़ा कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना भावना दिन रात मेरी सब सुखी संसार में के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुस्लिम समाज की बहनें छोटे बच्चे बड़े उत्साह के साथ परिंडे प्राप्त कर रहे थे। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने सभी को यह शपथ दिलाई कि इन परिंडे को अपने घरों के बाहर उन स्थान पर बांधेंगे, जहां पर पक्षी आसानी से पानी पी सकें। प्रतिदिन प्रातः उठने के बाद एक लोटा पानी प्रतिदिन डालेंगे एवं पक्षियों के दाने-पानी की व्यवस्था करेंगे। मनीष शर्मा ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहे हैं। बहुत सराहनीय हैं। ठाकुर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए हमारे इस क्षेत्र में महावीर इंटरनेशनल द्वारा इन प्यासे पक्षियों के लिए महावीर इंटरनेशनल द्वारा परिंडे वितरण किए गए।

हमारी ओर से उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं इस प्रकार की सेवा कार्य करते रहें। गांधी ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल की ओर से इस भीषण गर्मी को देखते हुए नगर नगर ढाणी मजरों में लगभग 5000 परिंडे बांटे जा रहे हैं। महावीर इंटरनेशनल द्वारा बेबी किट वितरण, मेडिकल कैंप, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर आदि सेवा कार्य वर्ष पर्यंत किया जाते हैं। इस अवसर पर अपेक्स कार्यालय से प्राप्त महावीर प्रवाह की 50वीं स्वर्ण जयंती पुस्तक अतिथियों को प्रदान की गई। कार्यक्रम का आभार जगजी भाई कटारा ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page