आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज महाप्रयाण पर सकल जैन समाज इंदौर ने विनयांजलि सभा का आयोजन किया । इसमें बड़ी संख्या ने मौजूद श्रद्धालुओं ने नम आँखों से आचार्य श्री को नमन किया । पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ।
इंदौर। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के महाप्रयाण पर सकल जैन समाज इंदौर, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, परवार समाज, दयोदय चेरीटेबल ट्रस्ट, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ने राष्ट्र संत आचार्य विहर्ष सागर जी संसघ के मंगल मय सानिध्य में इंदौर नगर के गांधी हाल में एक विनयांजलि सभा का आयोजन किया। जगत पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की समाधि से पूरे विश्व का हर तबका दुखी है, हर धर्म के संत राजनेता,प्रधानमंत्री अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री एवं सर्व धर्म सिख समाज, मुस्लिम समाज, वैश्य समाज एवं समस्त मीडिया वर्ग आदि जिसे जहां भी आचार्य श्री जी के देवलोक गमन का समाचार सुना वह स्तब्ध रह गया आचार्य श्री का अचानक देह छोड़कर विदेह की यात्रा पर चले जाना हर व्यक्ति के मन को दुखी कर गया। इसी कारण मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आचार्य श्री जी के देवलोक गमन पर आधे दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर इंदौर के लोक प्रिय सांसद शंकर ललवानी,पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन देवी, अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति रेणु जैन, दिगम्बर जैन समाज समाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन संरक्षक महेंद्र जैन,दयोदय चेरी ट्रैवल ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जैन, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका हंसमुख गांधी संजीव जैन संजीवनी राजेश जैन दद्दू , परवार समाज के अध्यक्ष राजेश लारेल,राहुल जैन,सुदीप जैन शरदरावत, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, अंजलि जैन,रानी डोशी एवं सकल जैन समाज, सभी जैन मंदिर कमेटी एवं समस्त समाज सेवी महिला पुरुष संगठनों के द्वारा गांधी हाल में एक महती विन्यांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर के विन्यांजलि सभा का शुभारंभ किया, संचालन अनुराग जैन ने किया।













Add Comment