समाचार

महंत मुकेश नाथ ने कहा हिन्दुत्व में ही समाज और संस्कृति सुरक्षित: विश्वहिन्दू महासंघ मातृशक्ति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दी सीख 


विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेश नाथ ने हिन्दुत्व को समाज का प्राण बताते हुए कहा कार्यकर्ता संगठन की नीव है और संगठन में ही शक्ति होती है। उन्होंने कहा समाज और संस्कृति को संस्कारित करने में मातृशक्ति का योगदान सदैव रहा है। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेश नाथ ने हिन्दुत्व को समाज का प्राण बताते हुए कहा कार्यकर्ता संगठन की नीव है और संगठन में ही शक्ति होती है। उन्होंने कहा समाज और संस्कृति को संस्कारित करने में मातृशक्ति का योगदान सदैव रहा है। उन्होंने कहा कि समाज संगठित रहेगी, तभी समाज सुरक्षित रहेगा। गांधीनगर के मां शारदा मिलन पैलेस में आयोजित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक मुकेशनाथ महाराज ने कार्यकर्ताओं को संगठन की सीख दी। सम्मेलन में मातृशक्ति जिलाध्यक्ष रितू समाधिया, आशा कौशिक, प्रियंका राजपूत, अनीता मोदी, चेष्ठा श्रीवास्तव, कमलेश राठौर, मंजू तिवारी, हेमंत गोस्वामी ने महंत जी का ललितपुर आगमन पर अभिनंदन किया।

संगठन में मातृशक्ति का सम्मान है

कार्यक्रम की अध्यक्षता योगी दिलीपनाथ ने करते हुए कहा विश्वहिन्दू महासंघ ने हिन्दुत्त्व को संगठित करने में कार्य किया वह सदैव स्मरणीय रहेगा इस कार्य में गौरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज और उनके उनकी गुरूपरम्परा ने अकथनीय योगदान दिया। सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन शिवाजी, धर्माचार्य प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश बाबा, मंडल प्रभारी अनिल डोगरा, जिला प्रभारी अवधेश यादव, जिलाध्यक्ष रवि राठौर, जिला प्रभारी गौरक्षा मनमोहन पंथ, गौरक्षा जिलाध्यक्ष दुर्गसिंह ने संबोधित कर विश्वहिन्दू महासंघ की नीतियों से अवगत कराया और कहा कि संगठन में मातृशक्ति का सम्मान है। समय-समय पर हिन्दुत्व जागरण के लिए जो कार्यक्रम अद्वितीय रहे हैं। सम्मेलन में जगदीश पाराशर को जिला महामंत्री, राजाराम गोस्वामी को जिला उपाध्यक्ष एवं विनीत पस्तोर को नगर अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौपी गई। संचालन प्रदेश मंत्री अक्षय अलया ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक राठौर, अजय जैन साइकिल, संजीव सौरया, मंडल मीडिया प्रभारी मनोज जैन पत्रकार, गौरक्षा महामंत्री डॉ. राधे सोनी, वीरेंद्र सोनू मौजूद रहे।

इनका किया सम्मान 

कार्यक्रम के पूर्व प्रातःकाल राष्ट्रीय संयोजक ने सर्वेश्वर धाम के दर्शन किए। इसके उपरांत जगदगुरु कृष्ण गिरि महाराज से मुलाकात कर विश्वहिन्दू महासंघ के अगामी कार्यकमों पर चर्चा की। गौरीधाम में महामंडलेश्वर भावना गोस्वामी के संयोजन में आयोजित कार्यकम में राष्ट्रीय संयोजक ने हिस्सा लिया। इसके उपरांत सर्किट हाउस में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन को विश्वहिन्दू महासंघ एवं सनातन सांस्कृतिक संघ द्वारा सम्मानित किया गया।

कलेक्टर और एसपी से मुलाकात की 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विवेक जैन, वरिष्ठ पत्रकार पवन संज्ञा, डॉ. वीआर विश्वकर्मा, अमित पाठक, भैया साहब यादव, अरविंद सिंह यादव आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय संयोजक मुकेश नाथ महाराज ने अपने प्रवास के दौरान कलेक्टर सत्यप्रकाश एवं एसपी मोहम्मद मुस्ताक से कार्यालय में पहुंचकर वार्ता की और विश्वहिन्दू महासंघ की गतिविधियों से अवगत कराया। प्रवास के दौरान राष्ट्रीय संयोजक मुकेशनाथ महाराज से मुलाकात करने के लिए झांसी जिलाध्यक्ष रिषभ झा ने चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों के लिए आशीर्वाद ग्रहण किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page