108 मंडल के साथ संस्कृत भाषा में मुनिश्री प्रमाणसागर महाराज, मुनि श्री निर्वेगसागर महाराज, मुनि श्री संधान सागर महाराज ससंघ के मुखारविंद से श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की शुरुआत होगी। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की एक रिपोर्ट…
इंदौर। 108 मंडल के साथ संस्कृत भाषा में मुनिश्री प्रमाणसागर महाराज, मुनि श्री निर्वेगसागर महाराज, मुनि श्री संधान सागर महाराज ससंघ के मुखारविंद से श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की शुरुआत 8 नवंबर शुक्रवार से होगी। मोहताभवन से 5.45 पर मंगलाचरण एवं श्री जी का अभिषेक के साथ 6.30 बजे से मोहताभवन रेसकोर्स रोड से घटयात्रा प्रारंभ होगी। जिसमें श्रीजी के साथ मुनिसंघ एवं सौभाग्यवती स्त्रियां सिर पर मंगल कलश लेकर चलेंगी एवं पुरुषवर्ग श्वेत वस्त्रों में रहेंगे।
मंडप, उद्घाटन, ध्वजारोहण के साथ विधान प्रारंभ होगा
यह घटयात्रा विजयनगर चौराहा मंगल सिटी पुलिस कोतवाली के सामने बने विशाल पांडाल में पहुंचेगी। उसके बाद सुबह 7.30 बजे मंडप उद्घाटन ध्वजारोहण के साथ विधानाचार्य अशोक भैयाजी, अभय भैयाजी के निर्देशन में विधान प्रारंभ हो जाएगा। जोकि लगातार 14 नवंबर तक चलेगा। 15 नवंबर को वृहद शांतिधारा के पश्चात सभी 108 जिनबिंव की विशाल शोभायात्रा 108 रथों के साथ प्रारंभ होगी। इस ऐतिहासिक विशाल रथयात्रा में सोना चांदी के पालिश वाले विशाल रथ भी होंगे जो कि अजमेर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित भारत के विभिन्न राज्यों से आऐंगे। अतः धर्म प्रभावना समिति के सभी सदस्यों ने समाज जन से निवेदन करती है कि सभी कार्यक्रम में समय से भाग लें।













Add Comment