समाचार

जयपुर हाउस जैन मंदिर में अनंत चतुर्दशी पर किया महा मस्तकाभिषेक : वासुपूज्य भगवान का निर्वाण कल्याणक पर आराधना भक्ति की


श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जयपुर हाउस में शनिवार को दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म एवं अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मूलनायक शांतिनाथ भगवान का महा मस्तकाभिषेक महोत्सव एवं वृहद शांतिधारा की गई। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जयपुर हाउस में शनिवार को दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म एवं अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मूलनायक शांतिनाथ भगवान का महा मस्तकाभिषेक महोत्सव एवं वृहद शांतिधारा की गई। जिसमें जलेसर परिवार द्वारा प्रभु शांतिनाथ का अभिषेक किया गया।और सभी भगवानों की शांतिधारा भी बोली से आशीष जैन, संजीव जैन, मनोज जैन, प्रमोद रावका, नीरज जैन, तपेश जैन, कालीचरन जैन परिवार द्वारा की गई।

तो वहीं बारहवें तीर्थंकर वासुपूज्य भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बारह किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य रविन्द्र जैन बंगालीमल परिवार को मिला। साथ ही चार बड़े लाडू राकेश जैन,अभिषेक जैन पर्देवाले,दीपक जैन,नीरज जैन, प्रदीप जैन,चांदवाड़ द्वारा चढ़ाये गये।जिसके बाद बड़े ही भक्तिभाव के साथ श्रीजी का पूजन किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page