मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महामहिम आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन अमरकंटक में करने के बाद कहा कि आचार्यश्री बहुत अद्भुत संत हैं। वे केवल जैन धर्म के नहीं, राष्ट्र के संत हैं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट
अमरकंटक। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महामहिम आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन अमरकंटक में करने के बाद कहा कि आचार्यश्री बहुत अद्भुत संत हैं। वे केवल जैन धर्म के नहीं, राष्ट्र के संत हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हम अपने नेत्रों से उनके दर्शन कर पा रहे हैं। आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज करोड़ों लोगों को धर्म और मोक्ष का मार्ग दिखा रहे हैं। जो सनातन भारतीय परंपरा है, उस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए और महावीर स्वामी जी ने जो राह दिखाई है, उस पर चलने के लिए जन-जन को प्रेरणा देकर प्रेरित कर रहे हैं ।धन्य है ऐसी चर्या जिसमें महावीर के दर्शन होते हैं।













Add Comment