समाचार

कोल्हापुर के नांदणी मठ ‘माधुरी’ जल्द लौटेगी: 36 साल से रह रही हथिनी माधुरी को वापस लाने की तैयारियां तेज 


कोल्हापुर के प्राचीन नांदणी जैन मठ से वनतारा एनिमल रिहैबिलिटेशन सेंटर भेजी गई हथिनी माधुरी को वापस लाने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। महाराष्ट्र सरकार इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने जा रही है। याचिका में गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा एनिमल रिहैबिलिटेशन सेंटर भी सरकार का साथ देने के लिए कटिबद्ध है। छत्रपतिसंभाजी नगर से पढ़िए, यह खबर…स्रोत दैनिक भास्कर। 


छत्रपतिसंभाजीनगर। कोल्हापुर के प्राचीन नांदणी मठ से वनतारा एनिमल रिहैबिलिटेशन सेंटर भेजी गई हथिनी माधुरी को वापस लाने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। महाराष्ट्र सरकार इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने जा रही है। इस याचिका में गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा एनिमल रिहैबिलिटेशन सेंटर भी सरकार का साथ देने के लिए कटिबद्ध हो गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में वनतारा टीम के साथ बैठक की। इस बैठक में चर्चा के बाद सरकार ने इसकी जानकारी सार्वजनिक की और नांदणी जैन मठ के साथ मिलकर माधुरी के लिए नांदणी क्षेत्र में ही एक अत्याधुनिक सैटेलाइट रिहैबिलिटेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव दिया है। इस सेंटर को तय मानकों के अनुसार और सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त पावर्ड कमेटी के विशेषज्ञों की सलाह से ही बनाया जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कोल्हापुर के नांदणी जैन मठ में पिछले 36 साल से रह रही हथिनी माधुरी को वनतारा एनिमल रिहैबिलिटेशन सेंटर में भेज दिया गया था।

जिसका देशभर में दिगंबर जैन समाज के लोगों ने विरोध जताया और अपने क्षेत्र के जिला मुख्यालयों और राज्य मुख्यालयों पर कलेक्टर, एसडीएम और राजनेताओं को आवेदन देकर माधुरी हथिनी को वापस जैन मठ नांदणी में लौटाने के लिए गुहार लगाई। वनतारा सेंटर के इस निर्णय से दिगंबर जैन समाज के लोगों में अपार आक्रोश भी देखा गया है। वे अभी भी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page