जैन तीर्थ नैनागिरि की पावन भूमि और पारसनाथ भगवान की समवशरण परिधि के मड़देवरा गांव की अर्चना जैन तथा अशोककुमार जैन की सुपुत्री अदिति जैन का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 2023 की परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ है। इससे समूचे गांव और बकस्वाहा क्षेत्र में खुशी की लहर है। बकस्वाहा से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी की यह खबर…
बकस्वाहा। जैन तीर्थ नैनागिरि की पावन भूमि और पारसनाथ भगवान की समवशरण परिधि के मड़देवरा गांव की अर्चना जैन तथा अशोककुमार जैन की सुपुत्री अदिति जैन का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 2023 की परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ है। इससे समूचे गांव और बकस्वाहा क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि ने संपूर्ण बुंदेलखंड को गौरवान्वित किया है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर अनेक जनप्रतिनिधि, संगठन संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर अदिति के उज्जवल भविष्य की कामना की है। अदिति जैन ने प्राथमिक शिक्षा मड़देवरा से माध्यमिक, हायर सेकंडरी स्कूल की शिक्षा नवोदय विद्यालय, बीकाम की डिग्री डॉ.हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से प्रथम श्रेणी में उतीर्ण कर सफलता प्राप्त की है। स्मरण रहे कि अदिति ने इसके पूर्व में असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर वित्त विभाग में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि ग्राम मडदेवरा निवासी भागचंद्र जैन के सुपुत्र आयुष जैन (सागर) का भी डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ था, जो वर्तमान में बड़ामलहरा एसडीएम है।
फास्ट आईएएस एकेडमी के अनेक छात्रों को मिली सफलता
दिगंबर जैन महासमिति के एक प्रकल्प फास्ट आईएएस एकेडमी के छात्रों को भारी सफलता मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग 2023 के परिणाम में प्राप्त हुई है। इन छात्रों का सफल एवं धमाकेदार प्रदर्शन हर बार के परिणामों के अनुरुप इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ रहा। जिसमें अदिति जैन डिप्टी कलेक्टर, पूजा जैन डीएसपी, आकाश जैन जनपद सीईओ (डीएसपी 1फस्ट वेटिंग), अर्पित जैन जनपद सीईओ, पंकज जैन कॉपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर, अनामिका जैन कॉपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर, विपुल जैन कॉपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर के पद पर चयनित हुए है।
इन समाजजनों और पदाधिकारियों ने दी बधाई
दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फास्ट आईएएस एकेडमी के चेयरमेन डॉ. अशोक जैन बड़जात्या के महत्वपूर्ण संदेश लक्ष्य तो हर हाल में पाना है को सार्थक करने वाले इन सभी विद्यार्थी और प्रशासनिक अधिकारियों को बधाइयां मिल रही है। फास्ट परिवार, महासमिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल के प्रांतीय अध्यक्ष डीके जैन इंदौर, मध्यांचल कमेटी के संरक्षक तथा जैन तीर्थ नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष सुरेश जैन आईएएस, न्यायमूर्ति विमला जैन भोपाल, मध्यांचल कमेटी के महामंत्री राजकुमार घाटे, मध्यांचल कमेटी के प्रचार प्रमुख, महावीर ट्रस्ट, जैन तीर्थ नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी के मंत्री और द्रोणगिरि कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश जैन रागी बकस्वाहा, बड़ामलहरा विधायक रामसिया भारती, जनपद अध्यक्ष रजनी मोती यादव बकस्वाहा, पूर्व जनपद अध्यक्ष अभय फट्टा, मडदेवरा सरपंच, प्राचार्य सुमतिप्रकाश जैन, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल बड़कुल पत्रकार ने शुभकामनाएं दी।













Add Comment