समाचार

मड़ावरा के समाज श्रेष्ठी टीकमचंद सर्राफ हुए देवलोक गामी: सकल दिगंबर जैन समाज ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके कार्यों को किया याद 


समाज श्रेष्ठी धर्मानुरागी भद्रपरिणामी टीकम चंद जैन सर्राफ, मड़ावरा (उप्र) का गुरुवार शाम को 89 वर्ष की आयु में अनवरत धर्माराधन शांत-परिणामों के साथ देह-परिवर्तन होकर प्रभु मिलन हो गया है। मड़ावरा से पढ़िए, यह खबर…


मड़ावरा। समाज श्रेष्ठी धर्मानुरागी भद्रपरिणामी टीकम चंद जैन सर्राफ, मड़ावरा (उप्र) का गुरुवार शाम को 89 वर्ष की आयु में अनवरत धर्माराधन शांत-परिणामों के साथ देह-परिवर्तन होकर प्रभु मिलन हो गया है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अतिशय क्षेत्र मदनपुर के मंत्री पद पर रहते हुए आपके ही करकमलों से मदनपुर जी अतिशय क्षेत्र के विकास और जीर्णाेद्धार संपन्न हुआ था। आप धर्म साधना एवं गुरुजनों की भक्ति में निरंतर संलग्न रहे और प्रतिदिन प्रक्षाल, पूजन और स्वाध्याय करते थे। सात्विक जीवन शैली समाज सेवा तीर्थ विकास में उन्होंने अहम् भूमिका निभाई।

सर्राफ के निधन से भारत वर्षीय जैन समाज में शोक की लहर व्याप्त है। उनके इस निधन पर समाज के वरिष्ठ डॉ. जैनेंद्र जैन इंदौर, डॉ. सुदीप जैन, दिल्ली, महेंद्र जैन रसिया, मनोज जैन, राजेश जैन दद्दू, नवनीत जैन ने कहा कि सर्राफ का वियोग सकल जैन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। दिवंगत भव्यात्मा को सुगति गमन बोधि लाभ एवं शीघ्र निर्वाण प्राप्ति हो। इस मंगल भावना के साथ विनम्र श्रद्धा सुमन समर्पित किए गए हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page