समाचार

मा. चन्द्रभान जैन की पुण्यतिथि पर द्रोणगिरि व घुवारा में धार्मिक विधान सम्पन्न : सर्वज्ञ देव एवं शांति विधान के बाद भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित


द्रोणगिरि सिद्धायतन एवं घुवारा जिनालय में श्री सर्वज्ञ देव एवं शांति विधान के उपरांत स्व. मा. चन्द्रभान जैन की तृतीय पुण्यतिथि पर गोष्ठी हुई, जिसमें समाजजनों व विद्यार्थियों ने श्रद्धा भाव से अपने विचार व्यक्त किए। पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार राजेश रागी रत्नेश जैन बकस्वाहा की रिपोर्ट…


द्रोणगिरि स्थित जैन तीर्थधाम सिद्धायतन एवं श्री 1008 महावीर जिनालय घुवारा में स्वर्गीय मा. चन्द्रभान जैन की तृतीय पुण्यतिथि पर मंगलवार को धार्मिक एवं भावपूर्ण आयोजन हुए। प्रातः श्री सर्वज्ञ देव विधान एवं श्री शांति विधान संपन्न किए गए, जिसके बाद पंडित राजकुमार शास्त्री ने प्रेरक वाणी से स्वाध्याय करवाया। इस अवसर पर सिद्धार्थी छात्रों को मिष्ठान वितरण भी किया गया।

सायंकाल सिद्धायतन ट्रस्ट द्वारा पुण्यतिथि गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता श्री आलोक दाऊ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ऋषभ फुटेरा एवं ज्ञायक जैन उपस्थित रहे। सिद्धार्थी अर्हम जैन, आगम जैन, सिद्धांत जैन, निर्वाण जैन, विशेष जैन, आशीष जैन, अजित जैन सहित कई छात्रों ने प्रेरक विचार रखे। ज्ञायक जैन ने काव्य रूप में श्रद्धांजलि दी तथा शिक्षिका रेखा एवं ऋषभ जी ने भावपूर्ण स्मरण व्यक्त किया। अंत में अध्यक्षीय संबोधन हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य रोहित शास्त्री द्वारा सुचारू रूप से किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page