आषाढ़ कृष्ण अष्टमी के दिन पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के अंतर्गत वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में तेरहवें तीर्थंकर विमलनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। अवधपुरी स्थित पद्मप्रभु जिनालय में भक्तों ने प्रभु का अभिषेक एवं शांतिधारा की। आगरा से शुभम जैन की पढ़िए, यह खबर…
आगरा। 19 जून को आषाढ़ कृष्ण अष्टमी के दिन पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के अंतर्गत वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में तेरहवें तीर्थंकर विमलनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। अवधपुरी स्थित पद्मप्रभु जिनालय में भक्तों ने प्रभु का अभिषेक एवं शांतिधारा की। इसके बाद श्रावक-श्राविकाओं ने निर्वाण काड का वाचन कर प्रभु के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया। इस अवसर इंद्रप्रकाश जैन, अजय जैन, विवेक जैन, प्रवीन जैन, नरेंद्र कुमार जैन, मनीष जैन, रवि जैन, अनिल जैन, शुभम जैन, रश्मि जैन, पुष्पा जैन, करूणा जैन, रंजना जैन, कविता जैन, शालू जैन, गीता जैन समस्त पदमप्रभु जिनालय परिवार के सदस्य एवं समग्र जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment