समाचार

अवधपुरी में मनाया भगवान शांतिनाथ का जन्म-तप-मोक्ष कल्याणक: भक्तों ने अर्पित किया श्रीजी को निर्वाण लाडू


पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी में वात्सल्य सेवा समिति की ओर से श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म-तप-मोक्ष कल्याणक महोत्सव सोमवार को मनाया गया। इसमें भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। आगरा से शुभम जैन की पढ़िए, यह खबर…


आगरा। पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी में वात्सल्य सेवा समिति की ओर से श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म-तप-मोक्ष कल्याणक महोत्सव सोमवार को मनाया गया। अवधपुरी स्थित नवनिर्मित श्री 1008 पद्मप्रभु जिनालय में बडे़ ही उत्साहपूर्वक के साथ यह महोत्सव मनाया गया। इसमें सर्वप्रथम भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। वहीं श्री शांतिनाथ भगवान का निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य रवि जैन एवं गीता जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

जिसमें उपस्थित सभी श्रावक-श्राविकाओं ने पंडित विवेक जैन के कुशल निर्देशन में निर्वाण कांड का वाचन कर श्रीजी के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। इस अवसर प्रवीण जैन, मनीष जैन, अजय जैन, अनिल जैन, नरेंद्र जैन, रवि जैन, शुभम जैन, रश्मि जैन, कविता जैन, अलका जैन, समस्त अवधपुरी सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page