समाचार

भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 05 जून को महामस्तकाभिषेक एवं श्री शान्तिनाथ विधान के साथ जाएगा मनाया


जैन अतिशय क्षेत्र सिहोनियाँ में जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा ।इस वर्ष भी ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी बुधवार 05 जून को श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सिहोनियाँ (मुरैना) मध्यप्रदेश में चक्रवर्ती तीर्थंकर भगवान शान्तिनाथ का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा । पढि़ए अजय जैन की रिपोर्ट ……


अंबाह। जैन अतिशय क्षेत्र सिहोनियाँ में जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 05 जून बुधवार को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा । अतिशय क्षेत्र सिहोनियाँ कमेटी के संरक्षक जिनेश जैन एवं आशीष जैन सोनू के अनुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी बुधवार 05 जून को श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सिहोनियाँ (मुरैना) मध्यप्रदेश में चक्रवर्ती तीर्थंकर भगवान शान्तिनाथ का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा । इस महोत्सव के सम्पूर्ण धार्मिक अनुष्ठान प्रतिष्ठाचार्य पंडित राजेन्द्र जैन शास्त्री मगरौनी एवं संजय जैन शास्त्री सिहोनियाँ सम्पन्न कराएंगे ।

क्षेत्र कमेटी के आशीष जैन सोनू ने बताया कि इस पावन एवं पुनीत अवसर पर श्री 1008 शान्तिनाथ विधान का आयोजन भी किया गया है कार्यक्रम में जैन स्वर संगम सौरभ एंड पार्टी मुरैना विशेष रूप से मौजूद रहेगी महोत्सव में मांगलिक कार्यक्रमों के तहत प्रातः 07 बजे से श्री शान्तिनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा करते हुए विशेष पूजन किया जाएगा । तत्पश्चात श्री शान्तिनाथ विधान प्रारंभ होगा । प्रातः 10 बजे निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा ।

इस अवसर पर 1008 कलशों द्वारा भगवान शान्तिनाथ का महामस्तकाभिषेक भी होगा । जैन युवा क्लब एवं सोनू मित्र मंडल द्वारा सभी आगन्तुक साधर्मी बन्धुओं के लिए भोजनादि की समुचित व्यवस्था की गई है । सिहोनियाँ अतिशय क्षेत्र कमेटी के आशीष जैन सोनू, अध्यक्ष रविन्द्र जैन टिल्लू, उपाध्यक्ष नीलेश जैन, मंत्री विवेक जैन बंटी, कोषाध्यक्ष रवि जैन, सकल जैन समाज अम्बाह एवं मुरैना ने सभी साधर्मी बन्धुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page