सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान श्री शांतिनाथ जी का जन्म ,तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 5 जून को परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के चतुर्विध संघ के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट
कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान श्री शांतिनाथ जी का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 5 जून को परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के चतुर्विध संघ के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा, पूजन, विधान होगा।
अत्यंत भक्ति भाव के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। आचार्य श्री की पूजन एवं मुनि संघ एवं आर्यिका संघ की आहारचर्या होगी। सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी।













Add Comment