दिगंबर जैन समाज भीलूड़ा की ओर से मूलनायक 16वें तीर्थंकर श्री शांतिनाथ भगवान का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रातकालीन पंचामृत अभिषेक के बाद शांतिधारा की गई। पढ़िए धर्मेंद्र जैन की यह विशेष रिपोर्ट…
भीलूड़ा। दिगंबर जैन समाज भीलूड़ा की ओर से मूलनायक 16वें तीर्थंकर श्री शांतिनाथ भगवान का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रातकालीन पंचामृत अभिषेक के बाद शांतिधारा की गई। प्रथम पंचामृत अभिषेक का लाभ अभिषेक मनोज कुमार, कांतिलाल को मिला।

इक्षु रस और नारियल से अभिषेक का लाभ सुशांत जयंती लालजी भरड़ा को, अनार व चीकू रस से अभिषेक का लाभ भरत कुमार, कांतिलाल भरड़ा परिवार को मिला।

धर्ता अभिषेक का लाभ अमित कुमार को मिला। अशोक कुमार टूकावत परिवार के द्वारा चतुष्कलश अभिषेक किया गया। राजेंद्र कुमार, चेतन लाल जी भरड़ा की परिवार की तरफ से चंदन व पुष्प वृष्टि की गई।

धर्मेंद्र कुमार गेंदालाल भटेवरा परिवार की तरफ से अभिषेक किया गया। उसके पश्चात मंगल कलश द्वारा अभिषेक प्रमोद कुमार लक्ष्मीलाल जी परिवार की तरफ से किया है।

शांति धारा प्रशांत कुमार चंद्रकांत हाल मुकाम बॉम्बे निवासी, भीलूड़ा के परिवार द्वारा की गई।

उसके पश्चात महाराज सुधींद्र सागर जी के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। उसके पश्चात नगर में रजत पालकी में भगवान शांतिनाथ का शोभायात्रा जुलूस बड़े धूमधाम से निकाला गया। दोपहर में शान्ति विधान मुनि श्री सुनींद्र सगर व प.धनपाल शाह के सानिध्य में और भक्तामर दीपप्रज्वलन कार्यक्रम मुनि श्री 108 सुधींद्र सागर जी महाराज के सानिध्य में किया गया। इसके बाद महाआरती की गई ।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष ओमप्रभाकर, डॉ. कमलेश शाह, अमित टुकवत, मनोज भरड़ा, भावेश भरड़ा, धर्मेंद्र जैन, मुकेश टलाटी, भूपेंद्र भर, संरक्षक कांतिलाल- रमनलाल टुकवत, अशोक टुकवत, मोहित भरड़ा, सुशांत भरड़ा, रवि कुमार, मांगीलाल भटेवरा, कमलेश रावत, प्रशांत जैन आदि उपस्थित थे।













Add Comment