समाचार

मनाया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस : मुकुट सप्तमी का निवार्ण लाडू बड़े हर्ष और उल्लास के साथ चढ़ाया


परम पूज्य पवित्र मति माताजी के सानिध्य में मुकुट सप्तमी के शुभ अवसर पर प्रातः सुखोदय तीर्थ नसियां जी, 1008 भगवान महावीर समवशरण मंदिर, 1008 आदिनाथ मंदिर जी में आर्यिका पवित्रमति माता जी के सानिध्य में विशेष शांति धारा अभिषेक पिंडारमिया, राजेंद्र द्वारा किया गया। अभिषेक के बाद भगवान पारसनाथ की प्रतिमा गाजो- बाजों के साथ पंडाल में लाकर गंनगोटी में विराजमान की गई, जहां पर मुकुट सप्तमी के उपलक्ष में विशेष शांति धारा अभिषेक किया गया। पढ़िए सुरेश चंद्र गांधी की रिपोर्ट…


नौगामा। परम पूज्य पवित्र मति माताजी के सानिध्य में मुकुट सप्तमी के शुभ अवसर पर प्रातः सुखोदय तीर्थ नसियां जी, 1008 भगवान महावीर समवशरण मंदिर, 1008 आदिनाथ मंदिर जी में आर्यिका पवित्रमति माता जी के सानिध्य में विशेष शांति धारा अभिषेक पिंडारमिया, राजेंद्र द्वारा किया गया। अभिषेक के बाद भगवान पारसनाथ की प्रतिमा गाजो- बाजों के साथ पंडाल में लाकर गंनगोटी में विराजमान की गई, जहां पर मुकुट सप्तमी के उपलक्ष में विशेष शांति धारा अभिषेक किया गया। अभिषेक करने का प्रथम सौभाग्य गांधी किरीट कुमार जयंतीलाल को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी अभिषेक शास्त्री सागर के सानिध्य में सम्मेद शिखर विधान की क्रियाएं प्रारंभ हुईं। इस अवसर पर विशेष माडला बनाया गया था, जहां पर मंगल कलश स्थापित किए गए। मंगल कलश गांधी जयंतीलाल मगनलाल, पिंडरमिया नरेश शांतिलाल दोसी विनोद अमृतलाल पंचोरी संजय रमलाल पिंडारमिया नीतेश मीठालाल द्वारा मंगल कलश स्थापना का सौभाग्य प्राप्त हुआ एवं सोधर्म में इंद्र किरीट गांधी कुबेर इंद्र पंचोरी सुभाष लक्ष्मीलाल बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महिला मंडल बालिका मंडल बहु मंडल द्वारा विभिन्न प्रकार के लाडू बनाए गए थे।

लाडू चढ़ाने का सौभाग्य गांधी अमित कुमार, सुरेश दलीचंद बागीदौरा, संजय रमलाल सुभाष चंद्र नानावटी पंचोरी कमल केसरीमल को चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बड़े भक्ति भाव से वाद्य यंत्रो के मधुर स्वर लहरों के साथ सम्मेद शिखर विधान के 72 अर्घ्य चढ़ाए गए। इस अवसर पर पंचोली गीतांश विपुल कुमार द्वारा चांदी लॉन्ग भेंट किए गए। चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष निलेश जैन ने बताया कि सखोदय तीर्थ नसिया जी में निर्वाण महोत्सव मेले पर 24 टोक पर पीतल की ध्वजाएं लगाई जाएंगी। उन ध्वजाओं परआज पंडाल चंदन से स्वास्तिक बनाए गए।

बाहर से पधारे हुए यात्रियों का एवं किरीट गांधी के परिवार का चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष निलेश जैन, उपाध्यक्ष राजेंद्र गांधी, नरेश जैन, खुशपाल जैन, नीतेश जैन द्वारा पगड़ी पहना कर दुपट्टा उड़ा कर माला पहनकर स्वागत अभिनंदन किया गया। बौछारो के बीच महिलाओं द्वारा वाद्य यंत्रों मधुर स्वरों के साथ पारसनाथ भगवान के गीतों पर गरबे किये गये।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page