श्री 1008 पारसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण के अवसर बाकानेर जैन मंदिर के मूलनायक श्री 1008 पारसनाथ भगवान के अभिषेक वह शांति धारा की गई, उसके बाद भगवान के मोक्ष कल्याण के अवसर पर सभी समाज जन मंदिर में अपने घरों से भगवान के 23वें निर्वाण लाडू बनाकर लाए, वह सभी ने निर्वाण लाडू चढ़ाया। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। श्री 1008 पारसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण के अवसर बाकानेर जैन मंदिर के मूलनायक श्री 1008 पारसनाथ भगवान के अभिषेक वह शांति धारा की गई, उसके बाद भगवान के मोक्ष कल्याण के अवसर पर सभी समाज जन मंदिर में अपने घरों से भगवान के 23वें निर्वाण लाडू बनाकर लाए, वह सभी ने निर्वाण लाडू चढ़ाया। उसके बाद सभी समाज जन ने सामूहिक रूप से पारस नाथ विधान किया पारसनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण के अवसर प्रथम शांति धारा वह अभिषेक करने का अवसर शीतल पूरब काला परिवार को मिला। दूसरी शांति धारा करने का लाभ मंजू किरण, विनोद दोशी परिवार को मिला। तीसरी शांति धारा करने का लाभ रूपाली नितिन गंगवाल परिवार को मिला।
दूसरे मन्दिर के मूलनायक 1008 श्री पारस नाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान होने के बाद प्रथम बार शांति धारा करने का लाभ मंजू हुकमचन्द सेठी परिवार को मिला। पारसनाथ भगवान के विधान मंडल में पूजा सामग्री चढ़ाने में श्रीफल नारियल चढ़ाने का लाभ इंदुमती बरखां बडजात्या परिवार को मिला। अक्षत सामग्री चढ़ाने का लाभ हिरामणी ऐना पल्लवी शीला गोधा परिवार को मिला। विधानमंडल में मंगल कलशों को रखने का लाभ किरण दोशी, प्रतिभा जैन, वर्षा जैन, सीमा जैन, पूजा रावका को मिला। विधानमंडल में आज जिनवाणी विराजमान करने का लाभ सीमा प्रतीक बडजात्या परिवार मिला। विधानमंडल में अष्ट प्राप्तीहारिया विराजमान करने का लाभ अंजली गंगवाल, वर्षा जैन, किरन दोषी, प्रतिभा जैन, चंचल बडजात्या, प्रिया बड़जात्या को मिला।
आज पारस नाथ भगवान के मोक्ष कल्याण के अवसर नन्हे बच्चों कनिष्का गोधा सिद्धधाशी राठी आर्या गोधा ने निर्जला उपवास की साधना की। समाज अध्यक्ष विनोद दोशी ने कहा कि सभी समाज जन महिला-पुरुष वर्ग ने पारसनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण के अवसर अपनी सहभागिता की।













Add Comment