कलाकुंज स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। कलाकुंज स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े ही श्रद्धा उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक अवसर पर विशेष पूजा, अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन, आरती और दीप प्रज्वलन के माध्यम से भगवान के उपदेशों को स्मरण किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने भक्ति नृत्य और धार्मिक प्रस्तुतियां दीं।
जिससे पूरा वातावरण मंगलमय बन गया। मंदिर प्रबंधन समिति ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया। समिति द्वारा आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी एवं जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक पर सामूहिक मंगल पाठ एवं मोक्ष गीतों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कलाकुंज एवं अवधपुरी जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment