समाचार

श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर में आयोजन : भगवान महावीर के 2551वें मोक्ष कल्याणक दिवस पर धूमधाम से आयोजन


श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छत्रपति नगर में भगवान महावीर के 2551वें मोक्ष कल्याणक दिवस को बड़े उत्साह और उमंग से मनाया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छत्रपति नगर में भगवान महावीर के 2551वें मोक्ष कल्याणक दिवस को बड़े उत्साह और उमंग से मनाया गया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू और छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया कि इस अवसर पर जिनालय में भगवान का अभिषेक शांति धारा के पश्चात सामूहिक पूजन किया गया। आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर में भगवान महावीर स्वामी के समक्ष निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया।

भगवान की शांति धारा का लाभ कमल पवन जैन चेलेजर परिवार को मिला, जबकि लड्डू चढ़ाने का परम सौभाग्य सतीश जैन डबडेरा परिवार ने प्राप्त किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन डॉ. जैनेन्द्र जैन, विपुल बांझल, डीएल जैन, रमेश चंद्र जैन, प्रकाश जैन, अखिलेश सोधिया, राजेंद्र नायक, अरविंद सोधिया आदि समेत समस्त समाजजन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page